लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में पीएम मोदी बोले- अब तक मुझे कांग्रेस के लोगों ने 91 बार गालियां दी हैं

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 29, 2023 14:27 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस हर उस व्यक्ति से नफरत करती है जो सामान्य मानवी की बात करता है, जो उनके भ्रष्टाचार को सामने लाता है, जो उनकी स्वार्थ भरी राजनीति पर प्रहार करता है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में की चुनावी रैलीकांग्रेस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निशाना साधाकहा- कांग्रेस ने फिर से मुझे गालियां देने का काम शुरू कर दिया है

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार, 29 अप्रैल को कर्नाटक के बीदर जिले के हुमनाबाद में चुनावी सभा को संबोधित किया। कांग्रेस पर  निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अब तक कांग्रेस ने मुझे 91 बार गालियां दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास रहा है कि जिसने भी देश के विकास के लिए काम किया, इन्होंने उन्हें गालियां दी। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "कांग्रेस ऐसी पार्टी है जिसने संविधान निर्माता बाबा साहब को भी गालियां दी थी। बाबा साहेब ने खुद बताया था कि कांग्रेस उन्हें गालियां देती है। कांग्रेस बाबा साहेब को राक्षस, राष्ट्रद्रोही, दगाबाज दोस्त कहते थे। आज फिर कांग्रसे वीर सावरकर को गालियां देती है। बड़े से बड़े महापुरुष कांग्रेस की गालियों के शिकार हुए हैं।"

पीएम मोदी ने बीदर जिले के हुमनाबाद के बाद विजय पुरा में भी सभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा, "यह भाजपा की ही सरकार है जिसने दलित, पीड़ित, वंचित, आदिवासी, महिलाओं और दिव्यांगों ऐसे हर वर्ग को प्राथमिकता दी है। भाजपा सरकार में आज समाज के वंचित वर्ग को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा मिली है।  कर्नाटक में 9 लाख ऐसे परिवार हैं जिनको अनेक पीढ़ियों के बाद अपने पहले पक्के घर में प्रवेश मिलना संभव हुआ है। कर्नाटक के मेरे लाखों बंजारा साथियों को नया जीवन देने का सौभाग्य भी मुझे प्राप्त हुआ। जिस कांग्रेस ने बाबा साहेब का हमेशा विरोध किया वो कांग्रेस कभी भी दलितों और पिछड़ों की सुध नहीं ले सकती। कांग्रेस ने गरीबी हटाओ के नाम पर कई योजनाएं शुरू की लेकिन इनका लाभ बिचौलियों को मिला। असल जरूरतमंदों को इनका लाभ ही नहीं मिला। कांग्रेस ने इस लूट को समाप्त करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया, गरीबों के दुख दर्द की कोई परवाह नहीं की। आज के हालातों से तुलना करें तो पता चलेगा कि गरीबों का कितना पैसा ये लोग लूट लेते थे। कांग्रेस के पीएम कहते थे कि एक रुपया भेजता हूं तो 15 पैसे ही पहुंचते हैं लेकिन आज दिल्ली से एक पैसा निकलता है तो पूरा का पूरा लाभार्थी के खाते में जमा होता है।"

पीएम ने आगे कहा, "भाजपा अपने कार्यों में पारदर्शिता और गरीब कल्याण को सबसे आगे रखती है। किसानों की तकलीफ कांग्रेस ने कभी समझी ही नहीं जबकि भाजपा बीज से लेकर बाजार तक। किसान की हर सुविधा और असुविधा का ध्यान रखती है। कर्नाटक की माताओं-बहनों और बेटियों ने कांग्रेस सरकार की लापरवाही और अनदेखी की वजह से सबसे ज्यादा तकलीफें झेली हैं। कांग्रेस ने कभी महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और उनके रोजगार की चिंता नहीं की। भाजपा सरकार की नीतियों की वजह से हमारी माताओं-बहनों को एक नई शक्ति मिली है। जब हमने करोड़ों जन-धन खाते खोले तो उनका जीवन बदलने लगा। इस से उन्हें नया आत्मविश्वास मिला है। बीजेपी की डबल इंजन की सरकार लोकल के लिए वोकल है और इसीलिए हम अपने बुनकरों और हस्तशिल्पियों को निरंतर प्रोत्साहित करते रहते हैं। बीजेपी की डबल इंजन की सरकार आकांक्षाओं को बल देने वाली सरकार है, सपनों को साकार करने वाली सरकार है। डबल इंजन की सरकार युवाओं की सरकार है।"

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023नरेंद्र मोदीकांग्रेसबीएस येदियुरप्पासिद्धारमैयाराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत