लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने की सरकार के सचिवों से मुलाकात, आम लोगों के जीवन को आसान बनाने के निर्देश

By भाषा | Updated: June 10, 2019 22:59 IST

धानमंत्री ने कहा कि ‘कारोबार में सहूलियत’ में भारत की प्रगति छोटे कारोबारों और उद्यमियों के लिये सुविधा उपलब्ध कराने में दिखनी चाहिये।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय मतदाताओं ने अगले पांच वर्ष के लिये एक दृष्टिकोण को रेखांकित किया हैलोगों की भारी अपेक्षा को चुनौती के तौर पर नहीं बल्कि लक्ष्यों को हासिल करने की खातिर सरकार के लिये एक अवसर के तौर पर देखा जाना चाहिये।

नयी दिल्ली, 10 जून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों को निर्देश दिया कि वे आम आदमी के जीवन को आसान बनाने पर ध्यान केंद्रित करें और कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों ने दिखाया है कि लोग ‘यथास्थिति’ में बदलाव चाहते हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि सभी केंद्रीय मंत्रालयों के सचिवों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजे दर्शाते हैं कि लोगों ने ‘प्रो इन्कम्बेंसी’ के पक्ष में मतदान किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय मतदाताओं ने अगले पांच वर्ष के लिये एक दृष्टिकोण को रेखांकित किया है और अब नयी सरकार के समक्ष एक अवसर है। उन्होंने कहा कि लोगों की भारी अपेक्षा को चुनौती के तौर पर नहीं बल्कि लक्ष्यों को हासिल करने की खातिर सरकार के लिये एक अवसर के तौर पर देखा जाना चाहिये।

बयान में कहा गया है, ‘‘उन्होंने (मोदी ने) कहा कि जनादेश यथास्थिति में बदलाव और खुद के लिये बेहतर जीवन की लोगों की इच्छा और आकांक्षा को दर्शाता है।’’ जनसांख्यिकीय लाभांश पर प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जरूरी है कि जनांकिकी का कारगर तरीके से इस्तेमाल किया जाए।

उन्होंने ‘मेक इन इंडिया’ पहल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस दिशा में ठोस प्रगति करने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘कारोबार में सहूलियत’ में भारत की प्रगति छोटे कारोबारों और उद्यमियों के लिये सुविधा उपलब्ध कराने में दिखनी चाहिये। इस मौके पर कैबिनेट सचिव पी के सिन्हा ने कहा कि सभी मंत्रालयों में महत्वपूर्ण प्रभावशाली फैसले किये जाने चाहिये। इसके लिये 100 दिन के भीतर मंजूरी ली जानी चाहिये।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप