लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी संसद में बोले, "रेलवे प्लेटफॉर्म पर गुजारा करने वाला गरीब परिवार का बच्चा पार्लियामेंट में पहुंच गया, ये भारत के लोकतंत्र की ताकत है"

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 18, 2023 12:19 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में संबोधन के दौरान कहा कि इस सदन से विदा लेना बहुत ही भावुक पल है। पीएम ने कहा कि रेलवे प्लेटफॉर्म पर गुजारा करने वाला एक गरीब परिवार का बच्चा पार्लियामेंट में पहुंच गया, ये भारत के लोकतंत्र की ताकत है।

Open in App
ठळक मुद्देसंसद का पांच दिवसीय विशेष सत्र आज (18 सितंबर) से शुरू हो चुका है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में संबोधन दियाकहा- इस सदन से विदा लेना बहुत ही भावुक पल है

Parliament Special Session:  संसद का पांच दिवसीय विशेष सत्र आज (18 सितंबर) से शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में संबोधन के दौरान कहा कि जब मैंने पहली बार एक सांसद के रूप में इस भवन में प्रवेश किया, तो सहज रूप से मैंने इस सदन के द्वार पर अपना शीश झुकाकर, इस लोकतंत्र के मंदिर को श्रद्धाभाव से नमन किया था।वो पल मेरे लिए भावनाओं से भरा हुआ था। पीएम ने कहा कि मैं कभी कल्पना भी नहीं कर सकता था, लेकिन ये भारत के लोकतंत्र की ताकत है और भारत के सामान्य मानवी की लोकतंत्र के प्रति श्रद्धा का प्रतिबिंब है कि रेलवे प्लेटफॉर्म पर गुजारा करने वाला एक गरीब परिवार का बच्चा पार्लियामेंट में पहुंच गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कोरोना में भी हमारे माननीय सांसद कोरोना काल की संकट की घड़ी में भी इस सदन में आए। हमने राष्ट्र का काम रुकने नहीं दिया। राष्ट्र का काम रुकना नहीं चाहिए, इसे हर सदस्य ने अपना कर्तव्य मान लिया। उन्होंने कहा कि सदस्यों ने संसदों को चलाए रखा। पीएम ने कहा कि कुछ लोगों का सदन से मंदिर की तरह जुड़ाव है।"

संसद के पुराने भवन में ये आज आखिरी दिन है। 19 सितंबर से संसद नए भवन में शिफ्ट हो जाएगी। इस मौके पर पीएम ने कहा, "इस सदन से विदा लेना बहुत ही भावुक पल है। परिवार भी अगर पुराना घर छोड़कर नए घर में जाता है, तो बहुत सी यादें उसे झकझोर देती हैं। जब हम  यह  सदन को छोड़कर जा रहे हैं, तो हमारा मन भी उन यादों से भरा है। खट्टे मीठे अनुभव रहे हैं, नोंक झोक भी रही है। ये सारी यादें, हम सभी की साझी विरासत है। इसका गौरव भी हम सभी का साझा है।"

पीएम ने अपने संबोधन में चंद्रयान -3 की सफलता का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा, "चंद्रयान-3 की सफलता से आज पूरा देश अभिभूत है। इसमें भारत के सामर्थ्य का एक नया रूप जो आधुनिकता, विज्ञान, तकनीक, हमारे वैज्ञानिकों और जो 140 करोड़ देशवासियों के संकल्प की शक्ति से जुड़ा हुआ है। वो देश और दुनिया पर नया प्रभाव पैदा करने वाला है।' उन्होंने जी-20 की सफलता को भी देशवासियों को समर्पित किया।"

बता दें कि पीएम मोदी ने 10 दिसंबर 2020 को नए संसद भवन की आधारशिला रखी थी। 28 मई 2023 को इसका उद्घाटन हुआ। यह 29 महीने में बनकर तैयार हो चुका है।  64,500 वर्गमीटर में बने संसद के नए भवन में लोकसभा चैम्बर में 888 सांसद बैठ सकते हैं। संयुक्त संसद सत्र की स्थिति में 1,272 सांसद बैठ सकेंगे, जबकि, राज्यसभा चैम्बर में 384 सांसद बैठ सकते हैं। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमोदी सरकारसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए