लाइव न्यूज़ :

VIDEO: अपने पहले पॉडकॉस्ट पर पीएम मोदी ने इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी से जुड़े 'मेलोडी मीम्स' पर दी प्रतिक्रिया: कहा- "वो तो.."

By रुस्तम राणा | Updated: January 10, 2025 20:48 IST

पॉडकास्ट ट्रेलर को खुद पीएम मोदी ने एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर शेयर किया। पीएम मोदी ने लिखा, "मुझे उम्मीद है कि आप सभी को यह उतना ही पसंद आएगा, जितना हमें इसे आपके लिए बनाने में आया!"

Open in App
ठळक मुद्देPM मोदी ने जीरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ की पीपुल बाय डब्ल्यूटीएफ सीरीज पर अपना पॉडकास्ट डेब्यू कियाकामथ ने उनसे और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से जुड़े वायरल "मेलोडी मीम्स" के बारे में सवाल पूछा

PM Modi's 1st Podcast: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ की पीपुल बाय डब्ल्यूटीएफ सीरीज पर अपना पॉडकास्ट डेब्यू करते हुए कहा कि उन्हें पिछले 1-2 सालों से सोशल मीडिया पर उनके और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से जुड़े मीम्स के बारे में पता है। इस हल्की-फुल्की बातचीत में कामथ ने उनसे और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से जुड़े वायरल "मेलोडी मीम्स" के बारे में सवाल पूछा।

कामथ ने फिर पूछा, "प्रधानमंत्री महोदय, चूंकि हम अन्य देशों के बारे में बात कर रहे हैं, इसलिए यदि मैं थोड़ा विषयांतर कर सकता हूं, तो मुझे कहना होगा कि मेरा पसंदीदा भोजन पिज्जा है, जो इटली से आता है। लोग अक्सर कहते हैं कि आप इटली के बारे में बहुत कुछ जानते हैं। क्या आप इसके बारे में कुछ साझा करना चाहेंगे? क्या आपने वे मीम्स नहीं देखे हैं?" 

इस पर प्रधानमंत्री ने जवाब दिया, "वो तो चलता रहता है।" उन्होंने कहा, "मैं इस पर अपना समय बर्बाद नहीं करता।" दो घंटे के पॉडकास्ट में प्रधानमंत्री ने अपने बचपन, शिक्षा, राजनीति में प्रवेश, असफलताओं, तनाव से निपटने और नीति प्रबंधन जैसे कई पहलुओं पर बात की।

पॉडकास्ट ट्रेलर को खुद पीएम मोदी ने एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर शेयर किया। पीएम मोदी ने लिखा, "मुझे उम्मीद है कि आप सभी को यह उतना ही पसंद आएगा, जितना हमें इसे आपके लिए बनाने में आया!"

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी