लाइव न्यूज़ :

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म The Vaccine War की पीएम मोदी ने की तारीफ, कहा- मैं यह फिल्म बनाने वालों को बधाई देता हूं जिसमें...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 5, 2023 14:36 IST

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा , मैंने सुना है एक फिल्म आई है द वैक्सीन वॉर, भारत में कोविड से लड़ाई लड़ने के लिए हमारे देश के वैज्ञानिकों ने जो रात-दिन मेहनत की, अपने लैब में एक ऋषि की तरह साधना की.. उस फिल्म में इन सभी बातों को दर्शाया गया है..।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म 'द वैक्सीन वॉर' की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारीफ की है।पीएम ने कहा- मैं यह फिल्म बनाने वालों को बधाई देता हूं कि उन्होंने यह फिल्म बनाकर वैज्ञानिकों और विज्ञान को महत्व दिया।

कोविड-19 महामारी के दौरान भारत की अपनी वैक्सीन बनाने की कहानी दिखाती फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारीफ की है। राजस्थान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा , "मैंने सुना है एक फिल्म आई है द वैक्सीन वॉर, भारत में कोविड से लड़ाई लड़ने के लिए हमारे देश के वैज्ञानिकों ने जो रात-दिन मेहनत की, अपने लैब में एक ऋषि की तरह साधना की.. उस फिल्म में इन सभी बातों को दर्शाया गया है..।'' पीएम मोदी ने फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री को बधाई भी दी। पीएम मोदी ने कहा कि मैं यह फिल्म बनाने वालों को बधाई देता हूं कि उन्होंने यह फिल्म बनाकर वैज्ञानिकों और विज्ञान को महत्व दिया।

द वैक्सीन वॉर एक आगामी भारतीय हिंदी भाषा की मेडिकल थ्रिलर फिल्म है, जो विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित और पल्लवी जोशी द्वारा निर्मित है।  यह भारत में COVID-19 महामारी के दौरान कोवैक्सिन के विकास की सच्ची कहानी बताती है। फिल्म में नाना पाटेकर, पल्लवी जोशी, राइमा सेन, अनुपम खेर, गिरिजा ओक, निवेदिता भट्टाचार्य, सप्तमी गौड़ा और मोहन कपूर हैं। 

28 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म द वैक्सीन वॉर की बॉक्स ऑफिस पर कमाई काफी धीमी है। एक हफ्ते हो चुके हैं लेकिन फिल्म अबतक अपनी लागत भी नहीं निकाल पाई है। द वैक्सीन वॉर के लेटेस्ट कलेक्शन की बात करें तो सोमवार को फिल्म ने 1.20 करोड़ कमाए। वहीं, मंगलवार को बिजनेस 23 लाख रहा। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने बुधवार को भी बेहद कम कलेक्शन किया।

Sacnik की रिपोर्ट के अनुसार, द वैक्सीन वॉर ने 4 अक्टूबर को 50 लाख कमाए। फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन की ओर नजर डाले तो फिल्म द वैक्सीन वॉर ने रिलीज के सात दिनों में डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 8.15 करोड़ का नेट बिजनेस कर लिया है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीVivek Ranjan Agnihotri
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?