लाइव न्यूज़ :

लखनऊ: एक महीने में पांचवीं बार यूपी दौरे पर पीएम मोदी, 60 हजार करोड़ की देंगे सौगात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 28, 2018 11:51 IST

पीएम मोदी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में नगर विकास विभाग की योजनाओं पर आधारित एक प्रदर्शनी भी देखेंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के कुल 35 लाभार्थियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये फीडबैक लेंगे।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार और रविवार को लखनऊ दौरे पर हैं। पीएम मोदी इस दौरान ग्राम विकास विभाग के कई कार्यक्रमों और राज्य सरकार की ‘ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी’ में हिस्सा लेंगे। वह हाल ही में इससे पहले उत्तर प्रदेश के दौरे पर गए थे।

खबरों के अनुसार पीएम शनिवार की शाम लखनऊ पहुंचेंगे और ट्रांसफॉर्मिंग अरबन लैंडस्केप नामक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यह कार्यक्रम नगर विकास से जुड़ी सरकार की तीन महत्वपूर्ण योजनाओं ‘प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)‘, ‘अटल मिशन फॉर रीजुवेनेशन ऑफ अरबन ट्रांसफॉर्मेशन (अमृत) और स्मार्ट सिटीज मिशन की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित किया जायेगा। आज वह यहां से लोगों को कई तरह की सौगात देंगे।

वहीं, पीएम मोदी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में नगर विकास विभाग की योजनाओं पर आधारित एक प्रदर्शनी भी देखेंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के कुल 35 लाभार्थियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये फीडबैक लेंगे। साथ ही वह उत्तर प्रदेश में फ्लैगशिप मिशन के तहत अलग-अलग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

 वह करीब 60 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे ।इन परियोजनाओं को पिछले साल फरवरी में हुई यूपी इनवेस्टर्स समिट में हरी झंडी दी गई थी. यह कार्यक्रम भी इन्वेस्टर्स समिट की ही तर्ज पर आयोजित होगा।

इसके अलावा इनवेस्टर्स समिट में कुल चार लाख 68 हजार करोड़ रुपए के निवेश के समझौते (एमओयू) किए गए थे। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में पेटीएम, गेल, एचपीसीएल, टीसीएस, बीएल एग्रो, कनोडिया ग्रुप, एसीसी सीमेंट, मेट्रो कैश एंड कैरी, पीटीसी इंडस्ट्रीज, गोल्डी मसाले, डीसीएम श्रीराम समेत कई उद्योगों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इन कंपनियों ने यूपी में निवेश के लिए दिलचस्पी दिखाई थी। पीएम मोदी का इस महीने उत्तर प्रदेश का यह पांचवां दौरा होगा। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीलखनऊयोगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल