लाइव न्यूज़ :

PM Modi Oath ceremony Live: चूड़ीदार पायजामे के साथ सफेद कुर्ता और नीली जैकेट पहनी, नरेन्द्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 9, 2024 20:59 IST

PM Modi Oath ceremony Live: वर्ष 2019 के शपथ ग्रहण के दौरान भी मोदी ने लगभग ऐसी ही पोशाक का चयन किया था।

Open in App
ठळक मुद्दे क्रीम रंग का कुर्ता-पायजामा और हल्के सुनहरे रंग की जैकेट पहनी थी। मोदी ने 2014 में जब पहली बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।समारोह में मोदी ने अपनी पोशाक के साथ काले जूते पहने।

PM Modi Oath ceremony Live: नरेन्द्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के दौरान चूड़ीदार पायजामे के साथ सफेद कुर्ता और नीली जैकेट पहनी। राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मोदी ने अपनी पोशाक के साथ काले जूते पहने। मोदी ने 2014 में जब पहली बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी, तब उन्होंने क्रीम रंग का कुर्ता-पायजामा और हल्के सुनहरे रंग की जैकेट पहनी थी। वर्ष 2019 के शपथ ग्रहण के दौरान भी मोदी ने लगभग ऐसी ही पोशाक का चयन किया था।

महत्वपूर्ण अवसरों पर मोदी की पसंदीदा पोशाक कुर्ता और बंद गला जैकेट है। स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस समारोहों के दौरान वह आकर्षक और रंग-बिरंगी पगड़ी पहने हुए भी नजर आये हैं। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, अनिल कपूर और रजनीकांत तथा उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी उन लोगों में शामिल थे, जो रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी मंत्रिपरिषद के शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए। अभिनेता अक्षय कुमार, रवीना टंडन, अनुपम खेर और विक्रांत मैसी भी उपस्थित थे।

शीर्ष उद्योगपतियों में, मुकेश अंबानी अपने बेटों- अनंत और आकाश तथा दामाद आनंद पीरामल के साथ उपस्थित थे। गौतम अडाणी के साथ उनकी पत्नी प्रीति और भाई राजेश अडाणी भी मौजूद थे। प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ भी अपनी पत्नी के साथ मौजूद थे। इस कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रतिभा पाटिल भी शामिल हुए। समारोह में कई धार्मिक नेता भी मौजूद थे।

टॅग्स :नरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोहनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप