लाइव न्यूज़ :

फोटो: पीएम मोदी की मां ने भी किया मतदान, कुछ महिलाओं के साथ व्हीलचेयर पर पहुंची थीं वोटिंग सेंटर

By आजाद खान | Updated: December 5, 2022 13:50 IST

गांधीनगर में अपना वोट डालने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनता से अपील की है। उन्होंने कहा है कि ‘‘मैं सभी मतदाताओं, विशेषकर पहली बार के मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि अपने मतदाधिकार का उपयोग करें और पिछले ढाई दशक के विकास की यात्रा को आगे ले जाएं क्योंकि गुजरात का विकास सिर्फ हमारे राज्य तक ही सीमित नहीं है।’’

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी ने भी अपना वोट डाला है।वे वोट डालने के लिए कुछ महिलाओं के साथ व्हीलचेयर पर आईं थी। यही नहीं पीएम मोदी के भाई ने भी वोट डाला है और पीएम को लेकर बयान भी दिया है।

गुजरात चुनाव: गुजरात में अभी भी विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। एक तरफ जहां भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं ने जहां वोट डाला है, वहीं पीएम मोदी के परिवार के लोगों ने भी वोट डाला है। 

पीएम मोदी के भाई सोमाभाई मोदी ने भी अपना वोट डाला है और इसके बाद उन्होंने पीएम को लेकर बयान भी दिया है। ऐसे में पीएम मोदी की मां ने भी वोट डाला है। उनके वोट डालने के कुछ तस्वीरें भी सामने आई है। 

व्हीलचेयर पर वोट देने आईं हीराबेन मोदी

न्यूज ऐजेंसी द्वारा जारी किए गए फोटो में पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी को वोट देते हुए देखा गया है। वे गांधीनगर के एक मतदान केंद्र पर वोट देने के लिए व्हीलचेयर में आईं थी और उनके साथ कुछ महिलाएं भी थी।  

फोटो में यह देखा गया है कि व्हीलचेयर पर हीराबेन मोदी रायसन प्राथमिक विद्यालय के मतदान केंद्र में आती है और फिर अपनी पर्ची लेती है। इसके बाद मतदान कर्मचारी की मदद से वह वोट देने वाले कक्ष में जाती है और वहां वे वोट देती है। ऐसे में वोट देने के बाद उन्हें हाथ जोड़े हुए देखा गया है। 

पीएम मोदी के भाई ने क्या कहा

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने आज अपने बड़े से मुलाकात की है। अहमदाबाद में हुए इस मुलाकात पर बोलते हुए सोमाभाई मोदी ने कहा, 'लोग उन कामों को नजरअंदाज नहीं कर सकते, जिन्हें किया गया है, खासकर केंद्र ने 2014 के बाद जो किया। मैंने उनसे (पीएम मोदी) कहा कि वह देश के लिए बहुत काम करते हैं। उन्हें थोड़ा आराम भी करना चाहिए।' 

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, जब वे पीएम मोदी से मिले थे और यह बात कही थी तो उनका गला रूंध गया और आंखों में आंसू भर आई थी। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी डाला है वोट

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अहमदाबाद के एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला और लोगों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में मतदान कर राज्य के ‘‘विकास मॉडल’’ को मजबूती प्रदान करें। 

संसद में गांधीनगर का प्रतिनिधित्व करने वाले शाह अपनी पत्नी सोनलबेन शाह, बेटे जय शाह और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नारनपुरा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पहुंचे। मतदान के बाद पत्रकारों से चर्चा में शाह ने लोगों से अपने मत के जरिए गुजरात के ‘‘विकास मॉडल’’ को मजबूत करने की अपील की। 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी मतदाताओं, विशेषकर पहली बार के मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि अपने मतदाधिकार का उपयोग करें और पिछले ढाई दशक के विकास की यात्रा को आगे ले जाएं क्योंकि गुजरात का विकास सिर्फ हमारे राज्य तक ही सीमित नहीं है। गुजरात का विकास भारत के विकास का माध्यम है।’’ 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022नरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए