लाइव न्यूज़ :

नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी से मिले पीएम मोदी, कहा-मानव सशक्तिकरण के प्रति उनका जुनून बिल्कुल साफ

By स्वाति सिंह | Updated: October 22, 2019 13:27 IST

पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी की तारीफ की। अभिजीत बनर्जी उन भारतीय और भारतीय मूल के लोगों में शामिल हो गए हैं जिन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले अभिजीत बनर्जी से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए अभिजीत बनर्जी की तारीफ की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले अभिजीत बनर्जी से पीएम हाउस (7 लोक कल्याण मार्ग) पर मुलाकात की। पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी की तारीफ की। उन्होंने लिखा 'नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी के साथ बेहतरीन बैठक हुई। मानव सशक्तिकरण के प्रति उनका जुनून साफ दिखाई देता है। हमने विभिन्न विषयों पर एक स्वस्थ और व्यापक बातचीत की। भारत को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं।'

गौरतलब है कि अभिजीत बनर्जी उन भारतीय और भारतीय मूल के लोगों में शामिल हो गए हैं जिन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में दिया गया है। बनर्जी को 2019 का यह पुरस्कार उनकी पत्नी एस्थर डुफ्लो और अमेरिका के माइकल क्रेमर के साथ संयुक्त रूप से दिया गया है। उन्हें यह पुरस्कार ‘वैश्विक स्तर पर गरीबी उन्मूलन के लिए किये गये कार्यों के लिये देने की घोषणा हुई है।’

उधर, नोबेल विजेता अभिजीत बनर्जी ने कहा- 'पीएम मोदी से मिलकर काफी अच्छा लगा, उन्होंने मुझे काफी वक्त दिया। इस दौरान पीएम ने भारत के विकास के लिए उनके सोचने के तरीके का जिक्र किया।

बनर्जी, 58 वर्ष, ने भारत में कलकत्ता विश्वविद्यालय और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई की। इसके बाद 1988 में उन्होंने हावर्ड विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। वर्तमान में वह मैसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में अर्थशास्त्र के फोर्ड फाउंडेशन अंतरराष्ट्रीय प्रोफेसर हैं।

बनर्जी ने वर्ष 2003 में डुफ्लो और सेंडिल मुल्लाइनाथन के साथ मिलकर अब्दुल लतीफ जमील पावर्टी एक्शन लैब (जे-पाल) की स्थापना की। वह प्रयोगशाला के निदेशकों में से एक हैं। बनर्जी संयुक्तराष्ट्र महासचिव की ‘2015 के बाद के विकासत्मक एजेंडा पर विद्वान व्यक्तियों की उच्च स्तरीय समिति’ के सदस्य भी रह चुके हैं। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअभिजीत बनर्जीनोबेल पुरस्कार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र