लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: पीएम मोदी ने किया 'लाल डायरी' का जिक्र, कहा- कांग्रेस के बड़े नेताओं की इसका नाम सुनते ही बोलती बंद हो रही

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 27, 2023 13:57 IST

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार शासन के नाम पर लूट की दुकान और झूठ का बाजार चला रही है, इसका ताजा उदाहरण लाल डायरी है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राजस्थान के सीकर में अपने भाषण में लाल डायरी का जिक्र कियाउन्होंने कहा कि इसमें कांग्रेस सरकार के संदिग्ध रहस्य हैंउन्होंने कहा कि झूठ की दुकान का सबसे ताजा प्रोजेक्ट है, राजस्थान की 'लाल डायरी'

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राजस्थान के सीकर में अपने भाषण में लाल डायरी का जिक्र किया और कहा कि इसमें कांग्रेस सरकार के संदिग्ध रहस्य हैं। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार शासन के नाम पर लूट की दुकान और झूठ का बाजार चला रही है, इसका ताजा उदाहरण लाल डायरी है। उन्होंने कहा कि झूठ की दुकान का सबसे ताजा प्रोजेक्ट है, राजस्थान की 'लाल डायरी'।

पीएम मोदी ने कहा, "कहा जाता है कि इस लाल डायरी में कांग्रेस सरकार के काले कारनामे दर्ज हैं, लोगों का कहना है कि अगर इस लाल डायरी के पन्ने खोले जाएंगे तो विस्फोटक बातें सामने आएंगी। इस लाल डायरी का नाम सुनकर ही कांग्रेस के कद्दावर नेता अवाक रह जा रहे हैं। कांग्रेस के बड़े बड़े नेताओं की इस लाल डायरी का नाम सुनते ही बोलती बंद हो रही है।"

उन्होंने कहा, "लोग कह रहे हैं कि 'लाल डायरी' के पन्ने खुले तो अच्छे-अच्छे निपट जाएंगे।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत का भरोसा जताते हुए गुरुवार को कहा कि 'आज राजस्थान में एक ही गूंज है, एक ही नारा है...जीतेगा कमल, खिलेगा कमल।'  सीकर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। राजस्थान में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराजस्थानअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल