लाइव न्यूज़ :

"सबसे बड़ा दुश्मन है दूसरे देशों पर निर्भरता", ट्रंप के H-1B वीजा नियम के बीच पीएम मोदी का बड़ा बयान, आत्मनिर्भरता पर दिया जोर

By अंजली चौहान | Updated: September 20, 2025 14:51 IST

PM Modi On H-1B Visa: भावनगर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा, "आत्मनिर्भर होने के इलावा, भारत के पास कोई विकल्प नहीं है

Open in App

PM Modi On H-1B Visa: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे पर हैं, जहां उन्होंने जनता संबोधन के साथ कई परियोजनाओं की सौगात दी है। प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा उस समय हुआ है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने 19 सितंबर को एच-1बी वीजा के नए नियमों को लागू किया है जिससे भारतीयों पर असर पड़ेगा। इस घटनाक्रम के इतर प्रधानमंत्री ने भावनगर में एक रैली को संबोधित किया और आत्मनिर्भरता की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।

उन्होंने कहा, "आज भारत 'विश्वबंधु' की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है। दुनिया में हमारा कोई बड़ा दुश्मन नहीं है। हमारा सबसे बड़ा दुश्मन दूसरे देशों पर हमारी निर्भरता है। यही हमारा सबसे बड़ा दुश्मन है और हमें मिलकर भारत के इस दुश्मन, निर्भरता के दुश्मन को हराना होगा।"

उन्होंने आगे कहा, "विदेशी निर्भरता जितनी ज़्यादा होगी, देश की विफलता उतनी ही ज़्यादा होगी। वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए, दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले देश को आत्मनिर्भर बनना होगा। अगर हम दूसरों पर निर्भर रहेंगे, तो हमारे स्वाभिमान को ठेस पहुँचेगी। हम 1.4 अरब देशवासियों का भविष्य दूसरों पर नहीं छोड़ सकते।"

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि हम भारत के विकास को दूसरे देशों पर नहीं छोड़ सकते और आने वाली पीढ़ियों को दांव पर नहीं लगा सकते। उन्होंने कहा, "सौ दुखों की एक ही दवा है, और वह है आत्मनिर्भर भारत।"

प्रधानमंत्री मोदी की यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एच-1बी वीज़ा के लिए आवेदन शुल्क में बदलाव की घोषणा के बाद बढ़ती चिंताओं के बीच आई है। अब एच-1बी वीज़ा के लिए आवेदन करने वाले किसी भी व्यक्ति को आवेदन शुल्क के रूप में 1,00,000 डॉलर का भुगतान करना होगा, जो कथित तौर पर एक नए एच-1बी वीज़ा धारक के औसत वार्षिक वेतन से भी अधिक है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीUSडोनाल्ड ट्रंपभारतएच-1बी वीजा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत