लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में पीएम मोदी ने 6100 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की, केसीआर सरकार को बताया सबसे भ्रष्ट

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 8, 2023 13:24 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि KCR सरकार यानि सबसे भ्रष्ट सरकार। हम पहले दो राज्यों या दो देशों की सरकारों के बीच विकास से जुड़े समझौतों की खबरें सुनते थे। लेकिन ये पहली बार हुआ है, जब दो राजनीतिक दलों और दो राज्य सरकारों के बीच भ्रष्टाचार की डील के आरोप लगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी राज्य तेलंगाना पहुंचेकई विकास परियोजनाओं की शुरुआत कीपीएम मोदी ने वारंगल में एक रैली को संबोधित किया

PM Modi in Telangana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 जुलाई को इस साल के अपने तीसरे दौरे पर चुनावी राज्य तेलंगाना पहुंचे। यहां नागपुर-विजयवाड़ा कॉरिडोर के प्रमुख खंडों सहित कई परियोजनाओं की आधारशिला रखने और कई अन्य विकास परियोजनाओं की शुरुआत करने के बाद पीएम मोदी ने  वारंगल में एक रैली को संबोधित किया। पीएम ने लगभग 6,100 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इसके बाद अपने संबोधन में पीएम मोदी केसीआर सरकार पर जमकर बरसे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज जब पूरी दुनिया भारत में निवेश के लिए आ रही है, विकसित भारत को लेकर इतना उत्साह है, तब तेलंगाना के सामने अवसर ही अवसर हैं। बीते 9 वर्षों में पूरी दुनिया में देश का गौरव बढ़ा है, भारत को लेकर आकर्षण बढ़ा है। इसका भी फायदा तेलंगाना को हुआ है। यहां पहले के मुकाबले अब ज्यादा निवेश आ रहा है और इसका फायदा तेलंगाना के युवाओं को हो रहा है, उन्हें नौकरी मिल रही है।

पीएम ने कहा, तेलंगाना की सरकार ने केवल 4 काम किये हैं। सुबह-शाम मोदी और केंद्र सरकार को गाली देना। एक परिवार को ही सत्ता का केंद्र बनाना और खुद को तेलंगाना का मालिक साबित करना। तेलंगाना के आर्थिक विकास को चौपट करना। तेलंगाना को भ्रष्टाचार में डुबो देना। KCR सरकार यानि सबसे भ्रष्ट सरकार। बल्कि अब तो दिल्ली तक इनके भ्रष्टाचार के तार फैल गए हैं। हम पहले दो राज्यों या दो देशों की सरकारों के बीच विकास से जुड़े समझौतों की खबरें सुनते थे। लेकिन ये पहली बार हुआ है, जब दो राजनीतिक दलों और दो राज्य सरकारों के बीच भ्रष्टाचार की डील के आरोप लगे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का भारत नया भारत है। बहुत सारी एनर्जी से भरा हुआ है। 21वीं सदी के इस तीसरे दशक में हमारे पास एक गोल्डन पीरियड आया है। हमें इस मौके के हर पल का पूरा इस्तेमाल करना है। देश का कोई भी कोना तेज विकास की संभावना में पीछे नहीं रहना चाहिए। इन्हीं संभावनाओं को गति देने के लिए पिछले 9 साल में भारत सरकार ने तेलंगाना के विकास और कनेक्टिविटी पर विशेष ध्यान दिया है। इसी कड़ी में आज तेलंगाना के कनेक्टिविटी और उत्पादन से जुड़े हुए 6 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास किया गया है।

बता दें कि सुबह तेलंगाना के वारंगल पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की। वारंगल में पीएम एक सार्वजनिक बैठक में भी पीएम मोदी भाग लेंगे। इसके बाद वह वारंगल से राजस्थान के बीकानेर के लिए रवाना होंगे। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीतेलंगानाके चंद्रशेखर रावBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर