लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने की ई-कोर्ट प्रोजेक्ट के तहत नई पहल की शुरुआत, कहा- भारत का संविधान इसकी सबसे बड़ी ताकत है

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 26, 2022 12:29 IST

1949 में संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में 26 नवंबर को 2015 से संविधान दिवस के रूप में चिह्नित किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत का संविधान इसकी सबसे बड़ी ताकत है।पीएम मोदी ने युवाओं से बहस और चर्चाओं में हिस्सा लेने का आग्रह किया।इवेंट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ई-कोर्ट परियोजना के तहत नई पहल की शुरुआत की।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत का संविधान इसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की उपस्थिति में सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह को चिह्नित करने के लिए चार डिजिटल कोर्ट पहल की शुरुआत की। पीएम मोदी ने कहा, "संविधान देश की प्रगति को आगे बढ़ाने वाली सबसे बड़ी ताकत है।" पीएम मोदी ने युवाओं से बहस और चर्चाओं में हिस्सा लेने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, "हमारे संविधान की भावना युवा केंद्रित है। मैं सरकारी संस्थानों और न्यायपालिका से अनुरोध करता हूं कि वे हमारे युवाओं में अधिक जागरूकता पैदा करने के प्रयास करें।" 26 नवंबर को 1949 में संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में 2015 से संविधान दिवस के रूप में चिह्नित किया गया है। पीएम ने कहा, "भारत को एक हफ्ते में जी20 की अध्यक्षता मिल जाएगी। यह देश के लिए बहुत बड़ा अवसर है।"

इवेंट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ई-कोर्ट परियोजना के तहत नई पहल की शुरुआत की। इवेंट से पहले एक बयान में उनके कार्यालय के हवाले से कहा गया, "ये प्रोजेक्ट अदालतों की आईसीटी सक्षमता के माध्यम से वादियों, वकीलों और न्यायपालिका को सेवाएं प्रदान करने का एक प्रयास है। पीएम द्वारा शुरू की जा रही पहलों में वर्चुअल जस्टिस क्लॉक, जस्टआईएस मोबाइल ऐप 2।0, डिजिटल कोर्ट और S3WaaS वेबसाइट शामिल हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीCJIसुप्रीम कोर्टD.Y Chandrachud
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील