लाइव न्यूज़ :

पीएम ने दीसा में नए एयरबेस की आधारशिला रखी, कहा- पश्चिमी की तरफ से आने वाले किसी भी खतरे का बेहतर जवाब दे पाएंगे

By अनिल शर्मा | Updated: October 19, 2022 11:42 IST

पीएम ने एक्सपो उद्घाटन सत्र में बोलते हुए कहा कि अंतरिक्ष में भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए भारत को अपनी इस तैयारी को और बढ़ाना होगा। हमारी डिफेंस फोर्सेस को नए अभिनव उपाय खोजने होंगे। अंतरिक्ष में भारत की शक्ति सीमित न रहे और इसका लाभ भी केवल भारत के लोगों तक ही सीमित न हो, ये हमारा मिशन भी है और विजन भी है।

Open in App
ठळक मुद्दे सरकार में आने के बाद हमने डीसा में ऑपरेशनल बेस बनाने का फैसला लियाः पीएम मोदीप्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी डिफेंस फोर्सेस को नए अभिनव उपाय खोजने होंगे।गांधीनगर में डिफेंस एक्सपो 2022 के उद्घाटन में पीएम ने कहा कि आने वाले समय में हमने रक्षा निर्यात 40,000 करोड़ रुपए तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

अहमदाबादः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गांधीनगर में डिफेंस एक्सपो 2022 का उद्घाटन किया। इसके साथ ही दीसा में एक नए एयरबेस की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि नया एयरबेस देश की सुरक्षा के लिए एक प्रभावी केंद्र के रूप में उभरेगा। दीसा के लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि दीसा अंतरराष्ट्रीय सीमा से केवल 130 किमी दूर है। अगर हमारी सेना, खासकर हमारी वायु सेना दीसा में रहती है, तो हम पश्चिमी तरफ से आने वाले किसी भी खतरे का बेहतर जवाब दे पाएंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि मेक इन इंडिया आज रक्षा क्षेत्र की सक्सेस स्टोरी बन रहा है। भारतीय रक्षा उत्पादों का निर्यात पिछले आठ वर्षों में आठ गुना बढ़ा है।  पीएम ने रक्षा निर्यात को 40 हजार करोड़ के लक्ष्य तक पहुंचाने की बात कही। उन्होंने कहा कि 2021-2022 में भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट करीब 13,000 करोड़ रुपए हो चुका है और आने वाले समय में हमने इसे 40,000 करोड़ रुपए तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

पीएम ने एक्सपो उद्घाटन सत्र में बोलते हुए कहा कि अंतरिक्ष में भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए भारत को अपनी इस तैयारी को और बढ़ाना होगा। हमारी डिफेंस फोर्सेस को नए अभिनव उपाय खोजने होंगे। अंतरिक्ष में भारत की शक्ति सीमित न रहे और इसका लाभ भी केवल भारत के लोगों तक ही सीमित न हो, ये हमारा मिशन भी है और विजन भी है।

उन्होंने आगे कहा, सरकार में आने के बाद हमने डीसा में ऑपरेशनल बेस बनाने का फैसला लिया और हमारी सेनाओं की ये अपेक्षा आज पूरी हो रही है।ये क्षेत्र अब देश की सुरक्षा का एक प्रभावी केंद्र बनेगा

टॅग्स :GandhinagarGujarat
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार