लाइव न्यूज़ :

PM Modi in Varanasi: '10 साल में बनारस हमके बनारसी बना देलस" पीएम मोदी ने भोजपुरी में किया संबोधित

By धीरज मिश्रा | Updated: February 23, 2024 17:49 IST

PM Modi in Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बनारस के दौरे पर थे। उन्होंने बनारस के लोगों को भोजपुरी में संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी शुक्रवार को बनारस के दौरे पर थेपीएम ने यहां भोजपुरी में लोगों को संबोधित किया पीएम बोले जब तक बनारस नहीं आता हूं मन नहीं लगता है

PM Modi in Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बनारस के दौरे पर थे। उन्होंने बनारस के लोगों को भोजपुरी में संबोधित किया। उन्होंने भोजपुरी में कहा कि 10 साल में बनारस हमके बनारसी बना देलस। मोदी ने कहा कि जब तक बनारस नहीं आता हूं। मेरा मन नहीं लगता है। मोदी ने कहा कि आप लोगों ने 10 साल पहले मुझे यहां से सांसद बनाया।

उन्होंने कहा कि बनास डेयरी प्लांट का शिलान्यास मैंने 2 वर्ष पहले किया था। तब मैंने वाराणसी सहित पूर्वांचल के तमाम पशुपालकों, गोपालकों को इस प्रोजेक्ट को तेजी से पूरा करने की गारंटी दी थी। आज मोदी की गारंटी आपके सामने है। इसलिए तो लोग कहते हैं मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी। यहां आने से पहले मैं बनास डेयरी प्लांट में गया था।

वहां मेरी अनेक पशुपालक बहनों से बातचीत भी हुई है। किसान परिवारों की इन बहनों को 2-3 साल पहले हमने स्वदेशी नस्ल की गीर गाय दी थीं। मकसद ये था कि पूर्वांचल में बेहतर नस्ल की स्वदेशी गायों को लेकर जानकारी और बढ़े, किसान-पशुपालकों को फायदा हो। आज यहां गीर गायों की संख्या साढ़े तीन सौ के करीब तक पहुंच चुकी है।

संवाद के दौरान बहनों ने मुझे ये भी बताया कि पहले जहां सामान्य गाय से 5 लीटर दूध मिलता था, अब गीर गाय 15 लीटर तक दूध देती है। एक गाय तो 20 लीटर तक दूध देती है। इससे इन बहनों को हर महीने हजारों रुपये की अतिरिक्त कमाई हो रही है।

इसके कारण हमारी ये बहनें लखपति दीदी भी बन रही हैं। पीएम मोदी को सुनने के लिए भारी संख्या में लोग आए थे। लोगों के द्वारा मोदी-मोदी के नारे लगाए गए। मोदी ने बनारस में 13000 करोड़ से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेशबनारस हिंदू विश्वविद्यालयवाराणसीयोगी आदित्यनाथभोजपुरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन