लाइव न्यूज़ :

PM Modi In Azamgarh: 'चुनाव के चश्मे से न देखें', पहले की सरकारों में पत्थर भी खो जाते थे और नेता भी

By धीरज मिश्रा | Updated: March 10, 2024 16:49 IST

PM Modi In Azamgarh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में थे। यहां पर पीएम ने वर्चुअल माध्यम से कई स्थानों पर हवाई अड्डों का उद्घाटन किया और विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम ने वर्चुअल माध्यम से कई स्थानों पर हवाई अड्डों का उद्घाटन किया और विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखीपीएम ने कहा कि 2024 में भी किए जा रहे शिलान्यासों को भी कोई चुनाव के चश्मे से न देखेंपीएम ने कहा कि आज आजमगढ़ का सितारा चमक रहा है

PM Modi In Azamgarh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में थे। यहां पर पीएम ने वर्चुअल माध्यम से कई स्थानों पर हवाई अड्डों का उद्घाटन किया और विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। पीएम ने सभा को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि 2024 में भी किए जा रहे शिलान्यासों को भी कोई चुनाव के चश्मे से न देखे, ये विकास के लिए मेरी अनंत यात्रा का परिणाम है।

मैं 2047 तक, देश को विकसित भारत बनाने के लिए तेज गति से दौड़ रहा हूं और देश का तेज गति से दौड़ा रहा हूं। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में परियोजनाओं के पत्थर भी खो जाते थे और नेता भी।

पीएम ने कहा कि आज आजमगढ़ का सितारा चमक रहा है। एक जमाना था जब दिल्ली से कार्यक्रम होता था और देश के अलग-अलग जगहों से लोग जुड़ते थे। आज आजमगढ़ में कार्यक्रम हो रहा है और देश के अलग-अलग जगहों से लोग जुड़े हैं। पीएम ने कहा कि आज केवल आजमगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ यहां से हो रहा है।

जिस आजमगढ़ को देश के पिछड़े इलाकों में गिनते थे, आज वही देश के लिए विकास का नया अध्याय लिख रहा है। आज आजमगढ़ से कई राज्यों में करीब 34 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। पीएम ने कहा कि पिछले कई दिनों से मेरे समय की मर्यादा के कारण मैं एक ही स्थान से देश के अनेकों प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण कर रहा हूं।

जब लोग सुनते हैं कि देश में एक साथ इतने हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन, आईआईएम,एम्स का शिलान्यास हो रहा है तो लोग अचरज हो जाते हैं। लोग कहते हैं कि ये चुनाव का मौसम है, चुनाव के मौसम में पहले क्या होता था। पहले की सरकारों में बैठे लोग जनता की आंख में धूल झोंकने के लिए घोषणाएं कर देते थे, कभी-कभी इनकी हिम्मत इतनी होती थी की सदन में भी रेलवे की घोषणाएं घोषित कर देते थे।

मोदी ने कहा कि 2024 में भी किए जा रहे शिलान्यासों को भी कोई चुनाव के चश्मे से न देखे, ये विकास के लिए मेरी अनंत यात्रा का परिणाम है। मैं 2047 तक, देश को विकसित भारत बनाने के लिए तेज गति से दौड़ रहा हूं और देश का तेज गति से दौड़ा रहा हूं।

क्या बोले यूपी के सीएम

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज से 10 साल पहले आज़मगढ़ की पहचान क्या थी। जिस आज़मगढ़ को पिछली सरकारों के कारण अपराध और माफिया गतिविधियों का गढ़ बना दिया गया था आज प्रधानमंत्री उसी आज़मगढ़ में आकर पैसे की बौछार कर रहे हैं। हजारों करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देने पीएम आज़मगढ़ आए हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावदिनेश लाल यादव (निरहुआ)योगी आदित्यनाथअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप