लाइव न्यूज़ :

PM Modi In Rajasthan: 'पापियों को सजा और भ्रष्टाचारियों को जेल भेजना है', कांग्रेस पर मोदी ने किया प्रहार

By धीरज मिश्रा | Updated: April 11, 2024 16:30 IST

PM Modi In Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राजस्थान के करौली लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम ने कहा, 19 अप्रैल को इतनी जोर से कमल का बटन दबाना है कि पापियों को सजा मिल सकेपीएम ने कहा, इन लोगों ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का बहिष्कार तक कियाइनकी साथी पार्टी सनातन को नष्ट करने की बात करती है और ये कांग्रेस वाले उनका मौन समर्थन करते हैं

PM Modi In Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राजस्थान के करौली लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह मोदी की गारंटी है कि भ्रष्टाचारियों को जेल जाना होगा। उन्होंने करौली की जनता से अपील की है कि बीते 10 साल में जितने कार्य मोदी सरकार ने किया। यह कार्य आजादी के 70 साल में हो जाने चाहिए थे। लेकिन, कांग्रेस ने यह कार्य नहीं किए। पीएम मोदी ने करौली की जनता से अपील की है कि 19 अप्रैल को पहले फेज के लिए मतदान होगा।

19 अप्रैल को इतनी जोर से कमल का बटन दबाना है कि पापियों को सजा मिल सके। पीएम ने कहा कि मतदान के पुराने रिकॉर्ड तोड़ने हैं। उन्होंने जनता को एक चैलेंज भी दिया। उन्होंने पूछा कि क्या हम सभी पोलिंग बुथ जीत सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें सभी पोलिंग बूथ जीतना होगा। पीएम ने आगे कहा कि जिस राजस्थान ने धौलपुर ने अयोध्या में 500 साल के इंतजार के बाद बन रहे भव्य राम मंदिर के लिए पत्थर भेजे, उसी राम मंदिर पर कांग्रेस पार्टी के नेता कैसी-कैसी भाषा बोल रहे हैं।

इन लोगों ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का बहिष्कार तक किया। इंडी गठबंधन में इनकी साथी पार्टी सनातन को नष्ट करने की बात करती है और ये कांग्रेस वाले उनका मौन समर्थन करते हैं। पीएम ने आगे कहा कि ये वही कांग्रेस है, जिसने तमिलनाडु के पास के एक द्वीप कच्चातिवु को श्रीलंका को दे दिया था। अब इस देशविरोधी कुकृत्य को कांग्रेस बेशर्मी से जायज ठहरा रही है। कल ही कांग्रेस ने कहा है कि कच्चातिवु पर कोई रहता है क्या। रहता नहीं है तो क्या दे दोगे। ऐसे होती है देशसेवा। ये है इनकी मानसिकता। इनके लिए देश का खाली हिस्सा सिर्फ जमीन का एक टुकड़ा है।

पीएम ने आगे अपनी सरकार के कार्यकाल में शुरू की गई योजना के लाभों के बारे में बताया। पीएम ने कहा कि ये सभी कार्य जो मैंने बताए हैं, देश को आजादी मिलते ही पहले ही कर दिए जाने चाहिए थे। हमारे दलितों और आदिवासियों का जीवन संघर्ष से भरा था। कांग्रेस के अहंकार के कारण पिछले 10 वर्षों से गरीब का बेटा प्रधान सेवक है, गरीबों को विभिन्न समस्याओं से राहत मिल रही है।

टॅग्स :राजस्थानRajasthan Congressराजस्‍थान चुनावलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?