लाइव न्यूज़ :

"पिछले साल क्रिसमस पर गोवा से ज्यादा काशी में हुई होटल की बुकिंग....सांसद के नाते मुझे बहुत आनंद आया", 'मन की बात' कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

By आजाद खान | Updated: February 26, 2023 16:47 IST

केवल क्रिसमस ही नहीं बल्कि नए साल के जश्न पर भी काशी ने गोवा को पछाड़ते हुए बाजी मारी है। इस बात की पुष्टी ओयो के फाउंडर और सीईओ रितेश अग्रवाल ने की है।

Open in App
ठळक मुद्दे'मन की बात' कार्यक्रम में पीएम मोदी ने काशी की बढ़ती लोकप्रियता पर बोला है। उन्होंने कहा है कि पिछले साल क्रिसमस पर गोवा से ज्यादा काशी में होटल बुक हुए थे। ऐसे में काशी की बढ़ती लोकप्रियता पर उन्हें आंनद आया है, ऐसा उन्होंने कहा है।

लखनऊ: पीएम मोदी ने आज 'मन की बात' कार्यक्रम में एक बार फिस से काशी का जिक्र किया है और इससे जुड़े चौंकाने वाले बात कही है। पीएम मोदी को यह कहते हुए सुना गया है कि इस साल लोगों ने गोवा के बजाय काशी का रूख किया और नया साल मनाया है। 

दरअसल, आमतौर पर पुराने साल को अलविदा और नए साल का स्वागत करने के लिए समुंद्र किनारे तो कहीं पहाड़ों पर जाते है और अपना नया साल मनाते है। लेकिन पीएम मोदी की माने तो इस साल ऐसा नहीं हुआ है और भारी संख्या में लोग काशी का रूख किया है। 

पीएम मोदी ने काशी को लेकर क्या कहा 

पीएम मोदी ने आज 'मन की बात' वाले कार्यक्रम में काशी का जिक्र किया है और उन्होंने कहा है कि नए साल के जश्न के लिए लोगों की पहली पसंद काशी रही है। इस पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा है, "कुछ दिन पहले मैं पढ़ रहा था कि लोग क्रिसमस के समय गोवा जाते हैं और उस समय गोवा पूरी तरह बुक रहता है। इस बार आंकड़े आए हैं जिसमें था कि गोवा से ज्यादा बुकिंग काशी में थी। काशी के सांसद के नाते मुझे बहुत आनंद आया।" 

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने बयान उत्तर प्रदेश में चल रहे रोजगार मेले को देखते हुए दिया है। ऐसे में वहां के सांसद होने के नाते उन्होंने अपनी खुशी भी जाहिर की है। 

क्रिसमस ही नहीं नए साल पर भी गोवा पर भारी रहा काशी

गौर करने वाली बात यह है कि केवल क्रिसमस पर ही नहीं बल्कि नए साल के जश्न पर भी काशी गोवा पर भारी रहा और यहां भी इस मौके पर ज्यादा से ज्यादा होटल की बुकिंग देखी गई है। इस बात की पुष्टी ओयो के फाउंडर और सीईओ रितेश अग्रवाल ने की है। 

उन्होंने 31 दिसंबर 2022 की रात को एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने दावा किया था कि आज की रात होटल बुकिंग मामले में काशी (वाराणसी) ने गोवा को भी पछाड़ दिया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा था कि गोवा में बुकिंग घंटे के हिसाब बढ़ रही है, लेकिन आप अंदाजा लगाइए कि वो कौन सा शहर है जिसने गोवा को पछाड़ दिया है?

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगोवाKashiवाराणसीक्रिसमसनया साल 2023
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?