लाइव न्यूज़ :

PM Modi in Manipur: 65 किमी की दूरी, सड़क मार्ग से चूराचांदपुर पहुंचे पीएम मोदी, 8,500 करोड़ रुपये की सौगात, देखिए वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 13, 2025 14:42 IST

PM Modi in Manipur LIVE: इंफाल हवाई अड्डे पर राज्यपाल अजय कुमार भल्ला और मुख्य सचिव पुनीत कुमार गोयल ने मोदी का स्वागत किया।

Open in App
ठळक मुद्देखराब मौसम के कारण उनकी यात्रा योजना बाधित हो गई।मई 2023 में जातीय हिंसा भड़कने के बाद मोदी का यह मणिपुर का पहला दौरा है।अधिकारियों ने बताया कि बाद में वह चूराचांदपुर से मेइती बहुल इंफाल लौटेंगे।

इंफाल/ चूड़ाचांदपुरः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार दोपहर भारी बारिश के बीच मणिपुर की राजधानी इंफाल पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से कुकी समुदाय बहुल चूराचांदपुर पहुंचे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इससे पहले, उनका अपने आधिकारिक कार्यक्रम के तहत मिजोरम की राजधानी आइजोल से सीधे चूड़ाचांदपुर के लिए उड़ान भरने का कार्यक्रम था, लेकिन खराब मौसम के कारण उनकी यात्रा योजना बाधित हो गई। मई 2023 में जातीय हिंसा भड़कने के बाद मोदी का यह मणिपुर का पहला दौरा है।

इंफाल हवाई अड्डे पर राज्यपाल अजय कुमार भल्ला और मुख्य सचिव पुनीत कुमार गोयल ने मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री इस दौरे के दौरान राज्य में 8,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि बाद में वह चूराचांदपुर से मेइती बहुल इंफाल लौटेंगे।

मोदी के दौरे को देखते हुए राज्य में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। प्रधानमंत्री के सभा स्थलों इंफाल में लगभग 237 एकड़ में फैले कांगला किले और चूड़ाचांदपुर के पीस ग्राउंड तथा उसके आसपास बड़ी संख्या में राज्य और केंद्रीय बलों के जवान तैनात किए गए हैं। शुक्रवार रात से राज्य में भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण कांगला किले के कुछ हिस्सों में घुटनों तक पानी भर गया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मणिपुर के समावेशी, सतत और समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री चूड़ाचांदपुर में 7,300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।’’ इसमें कहा गया कि मोदी इंफाल में 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे।

राज्य का मोदी का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब विपक्षी दल कुकी और मेइती समुदायों के बीच जातीय संघर्ष के बाद प्रधानमंत्री द्वारा मणिपुर का दौरा नहीं किए जाने को लेकर कई बार आलोचना कर चुके हैं। मई 2023 से हिंसा में 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हुए हैं।

परियोजनाओं में, प्रधानमंत्री इंफाल के मंत्रिपुखरी में 101 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नए मणिपुर पुलिस मुख्यालय और उसी इलाके में 538 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित एक नागरिक सचिवालय का उद्घाटन करेंगे। चूड़ाचांदपुर से मोदी विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, जिनमें 3,647 करोड़ रुपये की जल निकासी और परिसंपत्ति प्रबंधन सुधार परियोजना तथा 550 करोड़ रुपये की मणिपुर इन्फोटेक डेवलपमेंट (एमआईएनडी) परियोजना शामिल है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमणिपुरMizoram Government
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो