लाइव न्यूज़ :

देश में मोदी लहर नहीं है कहने वालों ने तीन चरण के चुनाव के बाद घुटने टेक दिए हैं: मोदी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 26, 2019 21:10 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये ‘जन सागर’ गवाह है कि पूरा देश नये भारत के निर्माण के लिए जुट गया है। मोदी ने कहा, ‘‘मैं जब से मंच पर बैठा हूं, मेरी नजर बायें तरफ उस रोड पर है और मैं हैरान हूं कि कतार खत्म ही नहीं हो रही।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने यहां चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘देश ने 300 सीटों पर अपना जनादेश दे दिया है। इस चुप्पी का मतलब है – ‘फिर एक बार..फिर एक बार.. फिर एक बार।’’ इस पर हर बार वहां मौजूद लोगों ने कहा ‘‘मोदी सरकार।’’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि देश में लोकसभा चुनाव के तीन चरण होने के बाद उन लोगों ने घुटने टेक दिये हैं जो कहते थे कि देश में मोदी लहर नहीं है। मोदी ने नोटबंदी को उचित कदम बताते हुए यह दावा भी किया कि इसी के परिणामस्वरूप इस लोकसभा चुनाव में भाजपा जीतेगी।

मोदी जबलपुर लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार राकेश सिंह के लिए प्रचार करने आये थे। उन्होंने यहां चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘देश ने 300 सीटों पर अपना जनादेश दे दिया है।

आज स्थिति यह है कि 11 अप्रैल से पहले जो कह रहे थे कि इन चुनावों में कोई लहर नहीं है, ये सारे घुटने टेक चुके हैं।’’ उन्होंने कहा कि ये ‘जन सागर’ गवाह है कि पूरा देश नये भारत के निर्माण के लिए जुट गया है। मोदी ने कहा, ‘‘मैं जब से मंच पर बैठा हूं, मेरी नजर बायें तरफ उस रोड पर है और मैं हैरान हूं कि कतार खत्म ही नहीं हो रही।

लोग चले आ रहे हैं और जिस मात्रा में आ रहे हैं, कई लोग ऐसे भी होंगे जो मेरे जाने के बाद भी शायद नहीं पहुंच पायेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज टीवी के जमाने में घर बैठे सब देखने को मिल जाता है। फिर भी इतनी गर्मी में तपने के लिए आशीर्वाद देने के लिए आपका यह उत्साह एवं उमंग नतीजे तय कर देता है।’’

भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों द्वारा किये गये गठबंधन पर तंज कसते हुए मोदी ने कहा, ‘‘ये वो लोग हैं जो लोग कुछ दिन पहले तक मोदी को गाली देने में कम्पटीशन में जुटे थे। ये महामिलावटी (लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा किया गया गठबंधन) लोगों ने मोदी के खिलाफ अलग-अलग डिक्शनरी खोलकर रखी है।

उस डिक्शनरी में से निकालते हैं कि आज मोदी को कौन सी गाली देनी है। लेकिन देश के विकास के लिये उठी इस लहर को देखकर अब पस्त पड़ गये हैं। जो जोश के साथ अपना वजूद बचाने के लिये मैदान में थे, वे अब चुप्पी साधकर बैठे हैं।

 

इस चुप्पी का मतलब है – ‘फिर एक बार..फिर एक बार.. फिर एक बार।’’ इस पर हर बार वहां मौजूद लोगों ने कहा ‘‘मोदी सरकार।’’ उन्होंने कहा कि यह चुनाव सामान्य नहीं है। यह सुखी, समृद्ध एवं सुरक्षित भारत बनाने का चुनाव है। आपके बच्चों का उज्ज्वल भविष्य क्या हो, इसकी गारंटी देने का चुनाव है। ये दुनिया में भारत का सही स्थान तय करने का चुनाव है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019नरेंद्र मोदीजबलपुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो