लाइव न्यूज़ :

असम में बोले पीएम मोदी- जनता पर राज करने की भावना ने देश का बहुत अहित किया है

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 14, 2023 14:38 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को असम की राजधानी गुवाहाटी में एम्स का उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने तीन अन्य मेडिकल कॉलेजों का भी उद्घाटन किया। इसमें गुवाहाटी स्थित कोकराझार, नलवारी और नगांव महाविद्यालय और चिकित्सालय शामिल हैं। इसके बाद जनसभा में पीएम मोदी कांग्रेस पर जमकर बरसे।

Open in App
ठळक मुद्देनॉर्थ ईस्ट हमें दूर नहीं लगता - पीएम मोदीहमने तय किया कि किसी गरीब को, पैसे के अभाव में अपना इलाज ना टालना पड़े- पीएम मोदीहम आपके सेवक होने की भावना से काम करते हैं - पीएम मोदी

गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल , शुक्रवार को असम में एम्स गुवाहाटी का उद्घाटन किया। एम्स गुवाहाटी की आधारशिला मई 2017 में पीएम मोदी ने रखी थी और इसे 1,120 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है। पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर के पहले एम्स को राष्ट्र को समर्पित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने जनसभा को भी संबोधित किया और कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों पर जमकर बरसे।

पीएम मोदी ने कहा, "आजकल एक नई बीमारी देखने को मिल रही है। वो शिकायत करते हैं कि दशकों तक उन्होंने भी देश पर राज किया है, लेकिन उन्हें क्रेडिट क्यों नहीं मिला। क्रेडिट के भूखे लोगों और जनता पर राज करने की भावना ने देश का बहुत अहित किया है। हम आपके सेवक होने की भावना से काम करते हैं, इसलिए नॉर्थ ईस्ट हमें दूर भी नहीं लगता और अपनेपन का भाव भी बना रहता है। आज नॉर्थ ईस्ट में लोगों ने विकास की बागडोर आगे बढ़कर खुद संभाल ली है। भारत के विकास के मंत्र को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, "बिहू पर्व के पावन अवसर पर असम के, नॉर्थ-ईस्ट के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को आज एक नई ताकत मिली है। आज नॉर्थ-ईस्ट को अपना पहला AIIMS मिला है और असम को तीन नए मेडिकल कॉलेज मिले हैं। हमने वोटबैंक के बजाय देश की जनता की मुश्किलों को कम करने पर फोकस किया। हमने लक्ष्य बनाया कि हमारी बहनों को इलाज के लिए दूर ना जाना पड़े। हमने तय किया कि किसी गरीब को, पैसे के अभाव में अपना इलाज ना टालना पड़े।"

बता दें कि असम पहुंचने पर राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी की। पीएम ने 1,123 करोड़ रुपये की लागत से बना पूर्वोत्तर में पहला अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) राष्ट्र को समर्पित किया। इसके अलावा नलबाड़ी, नागांव और कोकराझार में तीन चिकित्सा महाविद्याालयों का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन भी किया।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअसमएम्सहेमंत विश्व शर्माकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो