लाइव न्यूज़ :

PM Modi Visit Arunachal Pradesh: PM मोदी ने अरुणाचल कारोबारियों से की वार्ता, GST की नई दरों पर की चर्चा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 22, 2025 12:46 IST

PM Modi in Arunachal Pradesh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईटानगर में 5100 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

Open in App

PM Modi in Arunachal Pradesh: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश की राजधानी इटानगर में स्थानीय उद्यमियों एवं स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों से सोमवार को मुलाकात की और उनसे बातचीत भी की। अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने इंदिरा गांधी पार्क में अपने जनसभा स्थल पर आयोजित प्रदर्शनी को देखा और वहां व्यापारियों से बातचीत की।

मोदी ने व्यापारियों से पूछा कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में हाल के सुधारों से उन्हें क्या फायदा हुआ है। उन्होंने प्रदर्शित स्थानीय उत्पादों के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली और सरकार के ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान के तहत स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के महत्व पर जोर दिया।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ यह बातचीत स्थानीय व्यापार समुदाय को प्रोत्साहित करेगी। साथ ही यह सीमावर्ती राज्य में जमीनी स्तर पर उद्यमिता को मजबूत करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।’’ 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "...कांग्रेस की पुरानी आदत है कि विकास का जो भी काम मुश्किल होता है वह उसे हाथ नहीं लगाते। भाग जाते हैं। कांग्रेस की इस आदत का नॉर्थ ईस्ट को बहुत नुकसान हुआ। जो मुश्किल इलाके होते थे जो पहाड़ के बीच हों या जंगल के, जहां विकास का काम करना चुनौती होता था। उन्हें कांग्रेस पिछड़ा इलाका घोषित करके भूल जाती थी..."

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअरुणाचल प्रदेशकांग्रेसजीएसटी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?