लाइव न्यूज़ :

चुनावी रैली के पहले दिन जम्मू-कश्मीर पहुंचे पीएम मोदी, विपक्ष पर लगाया ये बड़ा आरोप

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 28, 2019 18:56 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू की जनता से कहा, 'आपने मुझे निकटता से देखा है। ढाई दशक पहले का वो दिन आपको याद होगा जब लाल चौक पर तिरंगा फहराते हुए जो मैंने कहा था, आज भी वही जज्बा, वही आचरण लेकर मैं चल रहा हूं।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कहा, पाकिस्तान में दुआ मांगी जा रही है कि किसी तरह चौकीदार सत्ता से हटे और महामिलावट वाला गठबंधन सत्ता में आ जाए।भारत के विरुद्ध उठाया गया एक भी कदम भारी पड़ेगा: पीएम मोदी

लोकसभा चुनाव 2019 के चुनावी अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जम्मू-कश्मीर के अखनूर में एक सभा को संबोधित करने पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा, ''कांग्रेस, एनसी और पीडीपी सबने जम्मू से छल किया है, भेदभाव किया। विकास के तमाम प्रोजेक्ट्स को लटकाने और भटकाने का काम किया है। जम्मू कश्मीर की सारी समस्याओं की वजह कांग्रेस, एनसी और पीडीपी है।''

पीएम मोदी ने कहा, पाकिस्तान में दुआ मांगी जा रही है कि किसी तरह चौकीदार सत्ता से हटे और महामिलावट वाला गठबंधन सत्ता में आ जाए।

पीएम मोदी ने कहा, ''आज सुरक्षा एजेंसियां अपना काम कर रहीं हैं, आतंकियों की फंडिंग से जुंड़े लिंक खंगाल रही हैं। आज जब मैं पुरानी रीति को बदल रहा हूं तो कांग्रेस, एनसी और पीडीपी को नींद नहीं आ रही है। ये चौकीदार को गाली देने में लगे हैं।''

पीएम मोदी ने जम्मू की जनता से कहा, 'आपने मुझे निकटता से देखा है। ढाई दशक पहले का वो दिन आपको याद होगा जब लाल चौक पर तिरंगा फहराते हुए जो मैंने कहा था, आज भी वही जज्बा, वही आचरण लेकर मैं चल रहा हूं। सत्ता के मोह में न मैंने अपना रूप बदला है और आगे भी ऐसी कोई गुंजाइश नहीं है।'

पीएम मोदी ने यहां अखनूर में जम्मू-कश्मीर की जनता को कहा, ''चुनावी रैलियों के क्रम में पहले दिन जम्मू पहुंचे पीएम ने यहां कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि 2019 के चुनाव के लिए जब मैं सारे देश से आशीर्वाद मांगने निकला हूं तब मैं पहले दिन जम्मू पहुंचा हूं।''

पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा, LOC और सीमा से सटे अनेक गांवों को पाकिस्तान की नापाक हरकतों से दिक्कत हो रही है इसका मुझे पूरा एहसास है। लेकिन आप आश्वसत रहिए, ये सब लंबे समय तक नहीं चलेगा। हमारी सेना जैसे जवाब दे रही है उसके सामने ये ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाएंगे।' उन्होंने कहा, पाकिस्तान बिल्कुल नहीं चाहता है कि चौकीदार फिर से चुनाव जीते। 

पीएम मोदी ने कहा, आतंक के साथी चाहे सीमा पार हो या देश के भीतर एक बात कान खोलकर सुन लें, भारत के विरुद्ध उठाया गया एक भी कदम भारी पड़ेगा

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजम्मू कश्मीरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप