लाइव न्यूज़ :

Quad Summit 2022: जापान में अपने 40 घंटे के दौरे में पीएम मोदी 23 कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

By रुस्तम राणा | Updated: May 21, 2022 21:03 IST

अपने इस दौरे में पीएम मोदी जापान में अमेरिकी राष्ट्रपति, जापान और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। साथ ही वे वहां भारतीय समुदाय को संबोधित भी करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे40 घंटे के प्रवास में तीन विश्व नेताओं के साथ बैठक सहित 23 कार्यक्रम में भाग लेंगेयात्रा के दौरान व्यापार, राजनयिक और सामुदायिक बातचीत करेंगेवे कम से कम 36 जापानी सीईओ और सैकड़ों भारतीय प्रवासी सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए 23 और 24 मई को आधिकारिक यात्रा पर जापान जाएंगे। पीएम मोदी का यह दौरा बेहद ही व्यस्त रहने वाला है। अपने इस 40 घंटे के दौरे में पीएम मोदी 23 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वे जापान में अमेरिकी राष्ट्रपति, जापान और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। साथ ही वे वहां भारतीय समुदाय को संबोधित भी करेंगे।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान में लगभग 40 घंटे के प्रवास में तीन विश्व नेताओं के साथ बैठक सहित 23 कार्यक्रम में भाग लेंगे। जहां वह 24 मई को टोक्यो में क्वाड शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और ऑस्ट्रेलिया और जापान के प्रधानमंत्रियों के साथ शामिल होंगे। 

शनिवार को भारतीय विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने जानकारी देते हुए कहा, पीएम मोदी इस दौरान जापान की प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। भारत-जापान विशेष, सामरिक और वैश्विक संबंधों में गति देखी गई है। टोक्यो में दोनों देशों के पीएम व्यापार और निवेश, स्वच्छ ऊर्जा, पूर्वोत्तर में सहयोग सहित द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को गहरा करने पर चर्चा करेंगे।

मोदी अपनी यात्रा के दौरान व्यापार, राजनयिक और सामुदायिक बातचीत करेंगे। वे कम से कम 36 जापानी सीईओ और सैकड़ों भारतीय प्रवासी सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री एक रात टोक्यो में और दो रात विमान में यात्रा पर रहेंगे। बता दें कि यह क्वाड समिट ऐसे समय आयोजित हो रही है जहां रूस और यूक्रेन के बीच भीषण युद्ध जारी है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजापानTokyo
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'