लाइव न्यूज़ :

Watch: पीएम मोदी ने कालाबुरागी में रोड शो से पहले बच्चों के साथ की मस्ती, पूछा- आप लोगों का पीएम बनने का मन नहीं करता?

By रुस्तम राणा | Updated: May 2, 2023 22:24 IST

पीएम यहां बच्चों से पूछते नजर आए कि उनका मन प्रधानमंत्री बनने का नहीं करता है क्या? दरअसल, कर्नाटक चुनाव के मद्देनजर कालाबुरागी में रोड शो से पहले पीएम मोदी ने बच्चों के समीप जाकर उनसे बातचीत की।

Open in App
ठळक मुद्देइस संवाद में पहले तो पीएम मोदी ने बच्चों के एक ग्रुप से पूछा आप लोग स्कूल जाते हैं?फिर पीएम ने समूह के कुछ बच्चों से एक-एक कर के पूछा कि आप क्या बनोगे?अंत में पीएम मोदी ने पूछा कि आप लोगों का मन पीएम बनने का नहीं करता ?

बेंगलुरु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के कालाबुरागी में मंगलवार को रोड शो से पहले बच्चों के साथ मौज मस्ती करते नजर आए। पीएम यहां बच्चों से पूछते दिखाई दिए कि उनका मन प्रधानमंत्री बनने का नहीं करता है क्या? दरअसल, कर्नाटक चुनाव के मद्देनजर कालाबुरागी में पीएम मोदी का रोड शो हुआ, लेकिन इससे पहले वह बच्चों के समीप जाकर उनसे बात करने पहुँच गए। 

पीएम मोदी ने बच्चों के साथ खुशनुमा संवाद स्थापित किया। इस संवाद में पहले तो पीएम मोदी ने बच्चों के एक ग्रुप से पूछा आप लोग स्कूल जाते हैं? इस पर बच्चों ने जोर कहा, हाँ जाते हैं। इसके बाद पीएम ने अपने हाथ से विशेष मुद्रा बनाकर उनसे वैसा ही करने के लिए कहा। जिसके जवाब में बच्चों ने अपने-अपने अंदाज में वैसा-वैसा किया जैसा पीएम मोदी उन्हें निर्देश दे रहे थे। 

इसके बाद उन्होंने बच्चों से पूछा पढ़ाई करोगे? सब पढ़ाई करोगे? बच्चों ने इस पर हाँ पर जवाब दिया। फिर पीएम मोदी ने समूह के कुछ बच्चों से एक-एक कर के पूछा कि आप क्या बनोगे? उनमें शुरूआत की दो बच्चियों ने पीएम मोदी के सवाल का तो जवाब नहीं दिया, लेकिन जब एक बच्चे से यही सवाल किया तो उसने झट से जवाब दिया- पुलिस। फिर एक ने डॉक्टर बताया। जबकि अन्य बालक ने सीधे पीएम से कहा- आपका सेक्रेटरी। इस बच्चे जोर जोर से हँसने लगे। अंत में पीएम मोदी ने पूछा कि आप लोगों का मन पीएम बनने का नहीं करता ? देखें बच्चों से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री मोदी का यह वीडियो -  

आपको बता दें कि कर्नाटक राज्य में विधानसभा चुनाव 10 मई को होंगे और चुनाव के नतीजों के लिए मतगणना 13 मई को होगी। राज्य में मौजूदा बसवराज बोम्मई के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील