लाइव न्यूज़ :

स्वच्छता श्रमदान के लिए बिना सिक्योरिटी रूट निकले पीएम मोदी, ट्रैफिक में फंस गया काफिला

By भारती द्विवेदी | Updated: September 15, 2018 12:10 IST

'Swachhata Hi Seva' campaign: पीएम मोदी दिल्ली के पहाड़गंज के भीमराव अंबेडकर स्कूल में श्रमदान करने के लिए पहुंचे हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 15 सितंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने स्वच्छता पखवाड़ा के दूसरे चरण में लोगों श्रमदान करने की अपील की है। अभियान की शुरुआत करने के बाद पीएम मोदी दिल्ली के पहाड़गंज के बाबा भीमराव आंबेडकर स्कूल में श्रमदान करने के लिए पहुंचे हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक पीएम बिना किसी सिक्योरिटी रूट के श्रमदान के लिए निकले हैं। सिक्योरिटी रूट नहीं होने की वजह से उनका काफिला ट्रैफिक में फंसा गया है।  

पहाड़गंज के रानी झांसी स्थित बाबा भीमराव आंबेडकर स्कूल पहुंचकर प्रधानमंत्री ने स्कूल परिसर में झाडू लगाया है। उन्होंने परिसर में फैली गंदगी को हाथ से भी साफ किया है। स्कूल के बच्चों में प्रधानमंत्री को देखकर काफी उत्साह था। बच्चों ने मोदी-मोदी के नारे भी लगाए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान की शुरुआत की। इस दौरान पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए देश के 18 जगह के लोगों से बात की। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पीएम ने देश के अलग-अलग क्षेत्र में काम करने वाले लोगों से रूबरू हुए। इसमें देश के आम नागरिक, बॉलीवुड हस्ती, बिजनेसमैन, आईटीबीपी के जवान से लेकर मीडियाकर्मी तक शामिल थे। ये अभियान स्वच्छता पखवाड़ा का दूसरा चरण है, जो 15 सितंबर से लेकर दो अक्टूबर तक चलेगी।

वीडियो कांफ्रेंस के जरिए पीएम मोदी लोगों ने को स्वच्छता अभियान से जुड़ने और श्रमदान करने का अपील किया। साथ ही उन्होंने लोगों के सवालों का जवाब भी दिया। गौरतलब है कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती आनेवाली है। साथ ही स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान की शुरुआत की गई है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीस्वच्छ भारत अभियान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?