लाइव न्यूज़ :

यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाहजहांपुर में 594 किमी लंबी गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास करेंगे, कई राज्यों को जोड़ेगा

By विशाल कुमार | Updated: December 18, 2021 08:55 IST

594 किलोमीटर लंबी गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना अडाणी एंटरप्राइजेज और आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स द्वारा बनाया जाएगा। इसे योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 26 नवंबर, 2020 को मंजूरी दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देएक्सप्रेस-वे पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश को जोड़ेगा और राज्य को दिल्ली, हरियाणा और बिहार के करीब लाएगा।अडाणी एंटरप्राइजेज और आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स द्वारा बनाया जाएगा।योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 26 नवंबर, 2020 को मंजूरी दी थी।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में गंगा एक्सप्रेस-वे की आधारशिला रखेंगे. 36,230 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा एक्सप्रेस-वे पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश को जोड़ेगा और राज्य को दिल्ली, हरियाणा और बिहार के करीब लाएगा।

594 किलोमीटर लंबी गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना अडाणी एंटरप्राइजेज और आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स द्वारा बनाया जाएगा। इसे योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 26 नवंबर, 2020 को मंजूरी दी थी।

एक्सप्रेसवे मेरठ में शुरू होगा और हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली और प्रतापगढ़ सहित बारह जिलों से होकर गुजरेगा।

राज्य के अन्य एक्सप्रेसवे की तरह इसमें भी विमान के आपातकालीन टेक-ऑफ और लैंडिंग के लिए एक हवाई पट्टी होगी। शाहजहांपुर में हवाई पट्टी 3.5 किलोमीटर लंबी होगी।

हापुड़ और बुलंदशहर जिले के लोगों की सुविधा के लिए परियोजना की रूपरेखा के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर में पुल का निर्माण किया जायेगा. इसके अलावा गंगा एक्सप्रेस-वे पर नौ जन सुविधा केंद्र, सात रेलवे ओवर ब्रिज, 14 बड़े ब्रिज, 126 छोटे ब्रिज और 381 अंडरपास बनाए जाएंगे. सर्विस रोड के साथ प्रवेश और निकास के लिए 17 स्थानों पर इंटरचेंज की सुविधा होगी।

यूपी सरकार के मुताबिक, एक्सप्रेस-वे के लिए इस्तेमाल की जा रही जमीन का 94 फीसदी हिस्सा पिछले एक साल में किसानों से खरीदा गया है. एक्सप्रेस-वे के लिए करीब 7,386 हेक्टेयर जमीन की जरूरत है। परियोजना के लिए अब तक कुल 82,750 किसानों से जमीन खरीदी जा चुकी है।

पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए, परियोजना के डिजाइन में एक्सप्रेसवे के किनारे 18,55,000 पौधे लगाना शामिल है। साथ ही यह भी पता चला है कि परियोजना के लिए अधिग्रहित जमीन पर सौर ऊर्जा से बिजली पैदा की जाएगी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीGanga Expresswayउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो