लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, ऊना से दिल्ली के लिए किया रवाना, जानिए औरों से कितनी अलग है ये ट्रेन

By अनिल शर्मा | Updated: October 13, 2022 10:36 IST

यह ट्रेन ऊना के अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन से नयी दिल्ली के बीच चलेगी। और इसका परिचालन बुधवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी सभी दिनों में किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे पिछले महीने मोदी ने गुजरात में तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की थी।नयी वंदे भारत ट्रेन पहले की तुलना में एक उन्नत संस्करण है।इस ट्रेन का परिचालन बुधवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी सभी दिनों में किया जाएगा।

ऊनाः हिमाचल प्रदेश के ऊना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन ऊना के अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन से नयी दिल्ली के बीच चलेगी। और इसका परिचालन बुधवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी सभी दिनों में किया जाएगा। इस अवसर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मौजूद रहे।

 पिछले महीने मोदी ने गुजरात में तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की थी। यह ट्रेन गांधीनगर से मुंबई के बीच चलती है। नयी वंदे भारत ट्रेन पहले की तुलना में एक उन्नत संस्करण है, जो बहुत हल्की है और कम अवधि में उच्च गति तक पहुंचने में सक्षम है। यह महज 52 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है।

बीते दिनों अपने एक बयान में पीएमओ ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत से वहां पर्यटन को बढ़ावा मिलने और यात्रा का एक आरामदायक और तेज तरीका प्रदान करने में मदद मिलेगी।

इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी वंदे भारत ट्रेन

दिल्ली से ऊना के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अंबाला, चंडीगढ़, आनंदपुर साहिब और ऊना में रुकेगी। इस ट्रेन का परिचालन बुधवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी सभी दिनों में किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश में विकास की कई परियोजनाओं का उद्घाटन

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। पीएम मोदी आज आज हिमाचल प्रदेश में विकास की कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) ऊना राष्ट्र को समर्पित करेंगे और साथ ही जिले में ‘‘बल्क ड्रग पार्क’’ की आधारशिला भी रखेंगे। प्रधानमंत्री चंबा में एक सार्वजनिक समारोह में दो पनबिजली परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तीसरे चरण का शुभारंभ करेंगे। मोदी जिस आईआईआईटी का उद्घाटन करेंगे, उसकी आधारशिला 2017 में खुद प्रधानमंत्री ने रखी थी। वर्तमान में इस संस्थान में 530 से अधिक छात्र अध्ययन कर रहे हैं।

 

 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीUnaVande BharatVande Bharat Express
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई