लाइव न्यूज़ :

Singer Pankaj Udhas Dies: पीएम मोदी ने पंकज उधास के निधन पर शोक व्यक्त किया, बताया भारतीय संगीत का प्रकाश स्तंभ

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: February 26, 2024 18:17 IST

Singer Pankaj Udhas Death News: पीएम मोदाी ने एक्स पर लिखा, "हम पंकज उधास जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं, जिनकी गायकी कई तरह की भावनाओं को व्यक्त करती थी और जिनकी ग़ज़लें सीधे आत्मा से बात करती थीं। वह भारतीय संगीत के एक प्रकाश स्तंभ थे, जिनकी धुनें पीढ़ियों से चली आ रही थीं।"

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने पंकज उधास के निधन पर शोक व्यक्त कियापंकज उधास का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गयावह कैंसर (Cancer) की बीमारी से जूझ रहे थे

Singer Pankaj Udhas Passed Away: प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने मशहूर गजल गायक पंकज उधास के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम नरेद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने एक्स पर लिखा,  "हम पंकज उधास जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं, जिनकी गायकी कई तरह की भावनाओं को व्यक्त करती थी और जिनकी ग़ज़लें सीधे आत्मा से बात करती थीं। वह भारतीय संगीत के एक प्रकाश स्तंभ थे, जिनकी धुनें पीढ़ियों से चली आ रही थीं। मुझे पिछले कुछ वर्षों में उनके साथ हुई अपनी विभिन्न बातचीतें याद हैं। उनके जाने से संगीत जगत में एक खालीपन आ गया है जिसे कभी नहीं भरा जा सकेगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। शांति।"

मशहूर गजल गायक पंकज उधास के निधन पर कांग्रेस पार्टी ने भी शोक व्यक्त किया। पार्टी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर कहा गया, "देश के मशहूर गजल गायक पंकज उधास जी के निधन की खबर बेहद दुखद है। पंकज उधास जी का हम सबके बीच से जाना.. देश और संगीत की दुनिया के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। हमारी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।"

बता दें कि लंबी बीमारी के बाद पंकज उधास का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह कैंसर (Cancer) की बीमारी से जूझ रहे थे। पंकज उधास चारण का जन्म 17 मई 1951 को हुआ था। पंकज  उधास को फिल्म नाम में गायकी से प्रसिद्धि मिली, जिसमें उनका एक गीत चिठ्ठी आई है काफी लोकप्रिय हुआ था। उसके बाद से उन्होंने कई फिल्मों के लिए एक पार्श्व गायक के रूप में अपनी आवाज दी। उन्होंने कई एल्बम भी रिकॉर्ड किये और इनकी आवाज के लोग दीवाने थे। । २००६ में पंकज उधास को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकांग्रेसहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए