लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी ने की काबुल स्थित गुरुद्वारे में आतंकी हमले की निंदा, कहा- कायरतापूर्ण आतंकी हमले से स्तब्ध हूं

By रुस्तम राणा | Updated: June 18, 2022 21:39 IST

पीएम मोदी ने शनिवार की शाम को ट्विटर पर हमले की निंदा करते हुए ट्वीट किया, काबुल में कार्ते परवान गुरुद्वारा पर कायरतापूर्ण आतंकी हमले से स्तब्ध हूं।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुद्वारे पर हुए इस आतंकी हमले मं 2 लोगों की मौत और 7 लोग हुए घायलपीएम मोदी ने कहा- श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार को एक सिख गुरुद्वारे में हुए आतंकी हमले की निंदा की है। पीएम मोदी ने शनिवार की शाम को ट्विटर पर हमले की निंदा करते हुए ट्वीट किया, काबुल में कार्ते परवान गुरुद्वारा पर कायरतापूर्ण आतंकी हमले से स्तब्ध हूं। पीएम मोदी ने लिखा, मैं इस बर्बर हमले की निंदा करता हूं, और श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं।

इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने काबुल में गुरुद्वारे पर ‘‘कायराना हमले’’ की कड़ी निंदा की और कहा कि सरकार घटना के बाद स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए है। उन्होंने ट्वीट में कहा कि गुरुद्वारा कार्ते परवान पर कायरतापूर्ण हमले की कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए।

बता दें कि यहां शनिवार को गुरुद्वारे में कई विस्फोट हुए जिनमें एक सिख सहित दो लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। वहीं, अफगान सुरक्षाकर्मियों ने विस्फोटक भरे एक वाहन को सिखों के पूजास्थल में प्रवेश करने से रोककर एक बड़ी घटना को टाल दिया। 

खबर के अनुसार, शनिवार सुबह काबुल के बाग ए बाला क्षेत्र में कार्ते परवान गुरुद्वारे पर हमला हुआ और आतंकवादियों तथा तालिबान लड़ाकों के बीच कई घंटे तक मुठभेड़ चली। पझवोक समाचार एजेंसी ने बताया कि तालिबान बलों ने तीन हमलावरों को मार गिराया।

ताकोर ने पुष्टि की कि इस घटना में इस्लामिक अमीरात बलों का कम से कम एक सदस्य और एक अफगान सिख नागरिक मारा गया तथा सात अन्य घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस समय हमला हुआ उस समय गुरुद्वारे में 30 लोग थे। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीKabulआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह