लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने देश की राजनीति बदली और सियासत के ‘फैमिली बिजनेस’ को खत्म कियाः तेजस्वी सूर्या

By भाषा | Updated: June 25, 2019 14:53 IST

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए सूर्या ने कहा, ‘‘ मोदी सरकार में नए भारत की बुनियाद रखी गई है और अर्थव्यवस्था साफ-सुथरी और पारदर्शी हो गई है।’’ उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में आजादी के बाद पहली बार देश के लोगों को हिंदू संस्कृति पर गौरव का अहसास हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देसूर्या ने सदन में पहली बार अपनी रखते हुए कहा कि मोदी के कारण ही उनके जैसा मध्य वर्ग का युवा लोकतंत्र के मंदिर में पहुंच सका है।सूर्या ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर विपक्ष ने अपने आचरण में बदलाव नहीं किया तो अगली बार सदन में सभी 543 सदस्य भाजपा के होंगे।

कर्नाटक से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले पांच वर्षों में देश की राजनीति बदली और सियासत के ‘फैमिली बिजनेस’ होने की आम धारणा को खत्म कर दिया जिस वजह से अब आम परिवारों के युवा भी राजनीति में आने के सपने देख सकते हैं।

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए सूर्या ने कहा, ‘‘ मोदी सरकार में नए भारत की बुनियाद रखी गई है और अर्थव्यवस्था साफ-सुथरी और पारदर्शी हो गई है।’’ उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में आजादी के बाद पहली बार देश के लोगों को हिंदू संस्कृति पर गौरव का अहसास हुआ।

बेंगलुरु दक्षिण से निर्वाचित सूर्या ने सदन में पहली बार अपनी रखते हुए कहा कि मोदी के कारण ही उनके जैसा मध्य वर्ग का युवा लोकतंत्र के मंदिर में पहुंच सका है। मोदी ने राजनीति बदल दी और उस पूरी धारणा को खत्म कर दिया कि राजनीति ‘फैमिली बिजनेस’ है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में जीएसटी को सफलतापूर्वक लागू किया गया और अर्थव्यवस्था को पारदर्शी बनाया गया। सूर्या ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर विपक्ष ने अपने आचरण में बदलाव नहीं किया तो अगली बार सदन में सभी 543 सदस्य भाजपा के होंगे।

भाजपा के दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाया और आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल को पश्चिमी बांग्लादेश बनाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में ‘कट मनी’ का चलन है और राज्य की जनता को ऐसे शासन से मुक्त दिलाने की जरूरत है।

उन्होंने कर्नाटक की वर्तमान कांग्रेस..जदएस सरकार पर भी निशाना साधा। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रमोदी सरकारनरेंद्र मोदीतेजस्वी सूर्या
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण