लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्रता दिवसः पीएम मोदी ने कहा- हम प्‍लास्टिक को विदाई देने की दिशा में 2 अक्‍टूबर को पहला मजबूत कदम उठा सकते हैं क्‍या?

By भाषा | Updated: August 15, 2019 15:28 IST

73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में कहा, ‘‘मैं एक छोटी-सी अपेक्षा आज आपके सामने रखना चाहता हूं। क्या इस दो अक्‍तूबर को हम भारत को ‘सिंगल यूज प्लास्टिक’ से मुक्ति दिलाने की पहल कर सकते हैं ? जहां भी प्लास्टिक पड़ा हो, उसे एकत्र करें। नगरपालिकाएं, महानगर-पालिकाएं, ग्राम पंचायत सब इसको जमा करने की व्‍यवस्‍था करें।’’

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री ने इस्तेमाल हो चुके प्लास्टिक से मुक्ति के लिए अभियान छेड़ने का आह्वान किया।उन्होंने कहा, ‘‘जल-जीवन मिशन के लिए केंद्र और राज्‍य सरकार साथ मिलकर काम करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से इस्तेमाल कर फेंके गए प्लास्टिक से मुक्ति दिलाने के लिए अभियान छेड़ने का आह्वान करते हुए बृहस्पतिवार को कारोबारी, किसान, मजदूर और नगर निकाय आदि सभी से इसमें सहयोग करने की अपील की।

उन्होंने 73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में कहा, ‘‘मैं एक छोटी-सी अपेक्षा आज आपके सामने रखना चाहता हूं। क्या इस दो अक्‍तूबर को हम भारत को ‘सिंगल यूज प्लास्टिक’ से मुक्ति दिलाने की पहल कर सकते हैं ? जहां भी प्लास्टिक पड़ा हो, उसे एकत्र करें। नगरपालिकाएं, महानगर-पालिकाएं, ग्राम पंचायत सब इसको जमा करने की व्‍यवस्‍था करें।’’

मोदी ने सवाल पूछने के लहजे में कहा, ‘‘ हम प्‍लास्टिक को विदाई देने की दिशा में 2 अक्‍टूबर को पहला मजबूत कदम उठा सकते हैं क्‍या?’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं स्टार्ट अप वालों, टेक्नीशियनों, उद्यमियों से यह बताने का आग्रह करता हूं कि हम प्लास्टिक के रिसाइकिल के लिये क्या करें? जैसे राजमार्ग बनाने के लिये प्लास्टिक का उपयोग हो रहा है। ऐसी बहुत-सी विधाएं हो सकती हैं। लेकिन जिसके कारण अनेक समस्याएं पैदा हो रही हैं, उससे मुक्ति के लिये हमें ही अभियान छेड़ना होगा। साथ-साथ हमें वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी देनी पड़ेंगी।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ मैं तो सभी दुकानदारों से आग्रह करूंगा कि आप अपने यहां यह बोर्ड भी लगा दीजिये कि कृपा कर हमसे प्लास्टिक की थैली की अपेक्षा न करें। आप अपने घर से कपड़े का थैला लेकर आइए या तो हम कपड़े का थैला भी बेचेंगे, ले जाइये। हम एक वातावरण तो बनायें।’’

जल संकट का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ सरकार ने एक विशेष काम की तरफ बल देने का निर्णय लिया है और वह है - हमारे हर घर में जल कैसे पहुंचे? हर घर को जल कैसे मिले? पीने का शुद्ध पानी कैसे मिले? और इसलिए आज मैं लाल किले से घोषणा करता हूं कि हम आने वाले दिनों में जल-जीवन मिशन को आगे ले करके बढ़ेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जल-जीवन मिशन के लिए केंद्र और राज्‍य सरकार साथ मिलकर काम करेंगे और आने वाले वर्षों में साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये से भी ज्‍यादा रकम इस जल-जीवन मिशन के लिए खर्च करने का हमने संकल्‍प लिया है।’’ 

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसनरेंद्र मोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन