लाइव न्यूज़ :

ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले पीएम मोदी, भारत में सबसे ओपन और बिजनेस फ्रेंडली एनवायरमें 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 14, 2019 04:18 IST

ब्रिक्स विश्व की पांच उभरती अर्थव्यवस्थाओं का समूह है जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कहा, हम पांच देशों को आपसी सामाजिक सुरक्षा समझौते पर भी विचार करना चाहिए। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अगले वर्ष मई में रूस में होने वाले विजय दिवस समारोह के लिए आमंत्रित किया।

ब्राजील की राजधानी ब्रासिलिया में ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विश्व की आर्थिक वृद्धि में ब्रिक्स देशों का हिस्सा 50 प्रतिशत है। विश्व में मंदी के बावजूद, ब्रिक्स देशों ने आर्थिक विकास को गति दी, करोड़ों लोगों को गरीबी से निकाला और प्रौद्योगिकी और नवाचार में नई सफलताएँ हासिल कीं है। 

पीएम मोदी ने कहा, भारत की राजनीतिक स्थिरता, पूर्वनिर्धारित नीति और व्यवसाय के अनुकूल सुधार के कारण दुनिया की सबसे खुली और निवेश के अनुकूल अर्थव्यवस्था है। पीएम मोदी ने कहा,इंट्रा-ब्रिक्स व्यापार और निवेश के टारगेट और महत्वाकांक्षी होने चाहिए। हमारे बीच व्यापार की लागत को और कम करने के लिए आपके सुझाव उपयोगी होंगे। 

पीएम मोदी ने कहा, मैं यह सुझाव भी देना चाहूंगा कि अगले ब्रिक्स समिट तक ऐसे कम-से-कम पाँच क्षेत्रों की पहचान की जाये, जिनमें पूरकताओं के आधार पर हमारे बीच संयुक्त उपक्रम बन सकते हैं।

पीएम मोदी ने कहा, हम पांच देशों को आपसी सामाजिक सुरक्षा समझौते पर भी विचार करना चाहिए। 

मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से की भेंट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ब्रासीलिया में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ मुलाकात की और उनके साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तौर -तरीकों पर चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच इससे पहले गत अक्टूबर में भारत में अनौपचारिक बैठक हुई थी।। मोदी 11वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए यहां आये हुए हैं। मोदी ने इस शिखर सम्मेलन के इतर शी के साथ यह मुलाकात की।

पुतिन ने मोदी को मई में विजय दिवस समारोह के लिए आमंत्रित किया

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अगले वर्ष मई में रूस में होने वाले विजय दिवस समारोह के लिए आमंत्रित किया। मोदी और पुतिन के बीच यहां ‘‘शानदार बैठक’’ हुई जिसमें उन्होंने दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

मोदी ने कहा, ‘‘हमारे द्विपक्षीय संबंधों का विस्तार हो रहा है। आपने मुझे मई में विजय दिवस समारोह के लिए रूस की यात्रा करने के लिए आमंत्रित किया है। मैं उसका बहुत उत्सुकता से इंतजार कर रहा हूं क्योंकि मुझे एक बार फिर आपसे मिलने का मौका मिलेगा।’’ मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन के साथ उनकी बैठक ‘‘शानदार हुई।’’ उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपति पुतिन के साथ एक शानदार बैठक हुई। हमने अपनी बैठक के दौरान भारत..रूस संबंधों पर विस्तृत चर्चा की। भारत और रूस व्यापार, सुरक्षा और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में व्यापक सहयोग कर रहे हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीव्लादिमीर पुतिनशी जिनपिंगचीनरूस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम