लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में ट्रंप के स्टार प्रचारक की तरह बर्ताव कर रहे हैं पीएम मोदी, विदेश नीति के सिद्धांत का उल्लंघनः कांग्रेस

By भाषा | Updated: September 23, 2019 13:29 IST

पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता आनंद शर्मा ने यह दावा भी किया कि यह भारत के दीर्घकालिक कूटनीतिक हितों के लिए बड़ा झटका है। उन्होंने कहा कि मोदी जी भूलिए मत, अमेरिकी चुनाव में स्टार प्रचारक की तरह नहीं, बल्कि भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर अमेरिका गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के ह्यूस्टन में ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में डोनाल्ड ट्रम्प के साथ मंच साझा किया।2020 में पुन: निर्वाचित करने के लिए रविवार को लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा ‘अबकी बार, ट्रम्प सरकार’।

कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पक्ष में प्रचार कर’ दूसरे देशों के चुनावों में दखल नहीं देने के भारतीय विदेश नीति के स्थापित सिद्धांत का उल्लंघन किया है। पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता आनंद शर्मा ने यह दावा भी किया कि यह भारत के दीर्घकालिक कूटनीतिक हितों के लिए बड़ा झटका है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘ आपको (मोदी) याद दिलाना चाहता हूं कि आप अमेरिकी चुनाव में स्टार प्रचारक की तरह नहीं, बल्कि भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर अमेरिका गए हैं।"

शर्मा ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जी, आपने दूसरे देशों के आंतरिक चुनावों में दख़ल न देने के भारतीय विदेश नीति के स्थापित सिद्धांत का उल्लंघन किया है। यह भारत के दीर्घकालिक कूटनीति हितों के लिए बहुत बड़ा झटका है।" उन्होंने यह भी कहा, "अमेरिका के साथ हमारा रिश्ता हमेशा से दोनों पार्टियों (रिपब्लिकन और डेमोक्रेट) को लेकर एक जैसा रहा है। आपका खुलकर ट्रंप के लिए प्रचार करना भारत और अमेरिका जैसे संप्रभु और लोकतांत्रिक देशों में दरार पैदा करने वाला है।’’

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के ह्यूस्टन में ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में डोनाल्ड ट्रम्प को 2020 में पुन: निर्वाचित करने के लिए रविवार को लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा ‘अबकी बार, ट्रम्प सरकार’।

टॅग्स :भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसनरेंद्र मोदीडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील