लाइव न्यूज़ :

Sant Guru Ravidas 647th birth anniversary: संत रविदास सबके हैं... बनारस पहुंच पीएम ने दिया सियासी संदेश

By धीरज मिश्रा | Updated: February 23, 2024 12:24 IST

Sant Guru Ravidas 647th birth anniversary: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। यहां पीएम संत गुरु रविदास की 647वीं जयंती समारोह में शामिल हुए। उन्होंने संत रविदास की प्रतिमा का अनावरण किया।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम संत गुरु रविदास की 647वीं जयंती समारोह में शामिल हुएपीएम ने संत रविदास की प्रतिमा का अनावरण कियाउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे

Sant Guru Ravidas 647th birth anniversary: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। यहां पीएम संत गुरु रविदास की 647वीं जयंती समारोह में शामिल हुए। उन्होंने संत रविदास की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। पीएम ने यहां संबोधित करते हुए कहा कि संत रविदास सबके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के बीएचयू में छात्रों के बीच गए। यहां उन्होंने सांसद संस्कृत प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार दिए और उन्हें संबोधित भी किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यहां का सांसद होने के नाते, काशी का जनप्रतिनिधि होने के नाते मेरी विशेष जिम्मेदारी भी बनती है कि मैं बनारस में आप सबका स्वागत भी करूं और आप सबकी सुविधाओं का खास खयाल भी रखूं। मुझे खुशी है कि संत रविदास जी की जयंती पर मुझे इन दायित्वों को पूरा करने का अवसर मिला है।

उन्होंने कहा कि रविदास जी मुझे बार-बार अपनी जन्मभूमि पर बुलाते हैं। मुझे उनके संकल्पों को आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है और उनके लाखों अनुयायियों की सेवा करने का अवसर मिलता है। गुरु के 'जन्मतीर्थ' पर, उनके सभी अनुयायियों की सेवा करना मेरे लिए सौभाग्य से कम नहीं है। वाराणसी के विकास के लिए सैकड़ों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास होने जा रहा है। इससे यहां श्रद्धालुओं की यात्रा आसान हो जाएगी।

पीएम ने आगे कहा कि भारत का इतिहास रहा है, जब भी देश को जरूरत हुई है, कोई न कोई संत, ऋषि, महान विभूति भारत में जन्म लेते हैं। संत रविदास जी तो उस भ​क्ति आंदोलन के महान संत थे, जिन्होंने कमजोर और विभाजित हो चुके भारत को नई ऊर्जा दी थी। रविदास जी ने समाज को आजादी का महत्व भी बताया था और सामाजिक विभाजन को भी पाटने का काम किया। ऊंच नीच, छुआछूत, भेदभाव। इस सबके खिलाफ उन्होंने आवाज उठाई।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथBJPबनारस हिंदू विश्वविद्यालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया