लाइव न्यूज़ :

अयोध्या दीपोत्सव समारोह में पहली बार शामिल होंगे पीएम मोदी, मंदिर निर्माण प्रगति की भी करेंगे समीक्षा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 21, 2022 12:44 IST

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी करीब 5.45 बजे भगवान राम का ‘‘राज्याभिषेक’’ करेंगे और इसके बाद वह सरयू नदी के किनारे बने नए घाट पर आरती भी करेंगे तथा दीपोत्सव समारोह में शिरकत करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल आयोजन होने वाले अयोध्या दीपोत्सव समारोह में पहली बार पीएम मोदी शामिल होंगे। इसके मद्देनजर तैयारियां जोरो शोर से हो रही है। इस दौरान वे राम मंदिर निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिवाली की पूर्व संध्या पर रविवार को अयोध्या में रहेंगे। वह रामलला विराजमान की पूजा-अर्चना करेंगे और रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा करेंगे। इस बारे में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी है। 

इससे पहले बुधवार को जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने भी इस बात की पुष्टी की है। पीएम मोदी यहं दूसरी बार आ रहे है, इससे पहले वे 2020 में कोरोना काल में यहां आए थे। 

23 अक्टूबर को पीएम मोदी का यह है प्रोग्राम

इस पर बोलते हुए पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री रविवार की शाम भगवान श्री रामलला विराजमान की पूजा अर्चना करेंगे और इसके बाद तीर्थ क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों का मुआयना करेंगे। प्रधानमंत्री करीब 5.45 बजे भगवान राम का ‘‘राज्याभिषेक’’ करेंगे और इसके बाद वह सरयू नदी के किनारे बने नए घाट पर आरती भी करेंगे तथा दीपोत्सव समारोह में शिरकत करेंगे।

अयोध्या दीपोत्सव समारोह में पहली बार शामिल होंगे पीएम मोदी

आपको बता दें कि अयोध्या में इस बार छठी बार दीपोत्सव समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर अयोध्या में 15 लाख दीये जलाए जाएंगे। ऐसे में प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में पहली बार शिरकत करेंगे। वे इससे पहले यहां के दीपोत्सव समारोह शामिल नहीं हुए है। 

यही नहीं योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में होने वाली पहली दीपोत्सव का मुख्य अतिथी भी पीएम मोदी ही होंगे। ऐसे में सजावट और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। 

दूसरी बार पीएम मोदी आ रहे है अयोध्या 

गौरतलब है कि इससे पहले 5 अगस्त 2020 को पीएम मोदी अयोध्या आए थे। वे कोरोना काल में यहां आए थे और उस दौरान राम मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया था। इसके बाद अब वे दिवाली के मौके पर यहां आ रहे है। 

ऐसे में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट भी उन्हें मंदिर निर्माण के कार्यों में जानकारी देने के लिए तैयार है। 

टॅग्स :अयोध्याराम मंदिरनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी