लाइव न्यूज़ :

जब 'उरी' की स्टाइल में विक्की कौशल की तरह पीएम मोदी ने पूछा -How's the josh?, मिला ऐसा जवाब

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 19, 2019 19:43 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में भारतीय सिनेमा के राष्ट्रीय संग्रहालय का उद्घाटन करने के बाद कहा कि फिल्म और समाज एक दूसरे का प्रतिबिंब हैं।

Open in App

हिन्दी फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ रिलीज हो चुकी है। फिल्मों को दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है। फिल्म के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अभिनेता  विक्की कौशल की और निर्देशक आदित्य धर की तारीफ भी की है। पीएम मोदी ने आज( 19 जनवरी) में एक फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों को संबोधित करते हुए फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के डॉयलाग्स को बोलते हुए नजर आए। 

न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी एक वीडियो में पीएम मोदी मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों को संबोधित करते हुए 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में इस्तेमाल किए गए डायलॉग का प्रयोग करते हुए पूछा- "How's the josh?"। लोगों ने जवाब में कहा- "High Sir"। बता दें कि  'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में फिल्म के अभिनेता  विक्की कौशल जवानों में जोश भरने के लिए बोला था। हालांकि ये आर्मी में ऐसा पूछने का रिवाज भी है। ऐसा तब होता है जब सेना के जवान किसी मिशन पर जा रहे होते हैं तो उनके कमांडर उनसे ऐसा बोलते हैं। 

देखें पीएम मोदी का   "How's the josh?" वाला वीडियो 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में भारतीय सिनेमा के राष्ट्रीय संग्रहालय का उद्घाटन करने के बाद कहा कि फिल्म और समाज एक दूसरे का प्रतिबिंब हैं। भारतीय फिल्मों की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा, हमारी फिल्मों में मानवीयता की भावनाओं को बेहतरीन तरीके से पेश किया जाता है। उन्होंने आगे कहा, 'बात चाहे फन पैदा करने की हो या फैन बनाने की है, हम हर जगह आगे हैं। आज युवा अगर बैटमैन का फैन है तो बाहुबली का भी फैन है। हमारे किरदारों की भी ग्लोबल अपील है। फिल्में ही भारतीयता का पूरे विश्व में प्रतिनिधित्व करती हैं। ये फिल्में दुनिया को आकर्षित करती हैं और पूरे विश्व में भारत को ब्रैंड बनाने में बहुत बड़ा रोल प्ले करती हैं।' 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीउरी : द सर्जिकल स्ट्राइक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम