लाइव न्यूज़ :

'यूथ पावर कन्वेशन' में युवाओं को पीएम मोदी ने किया संबोधित, बोले- पूर्वोत्तर की खुशी में पूरा देश हुआ शामिल

By भारती द्विवेदी | Updated: March 4, 2018 13:07 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के तुमकुरु में हैं। वहां से उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए युवाओं को संबोधित किया है।

Open in App

नई दिल्ली, 4 मार्च: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के तुमकुरु में हैं। वहां से उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए युवाओं को संबोधित किया है। 'यूथ पावर कन्वेशन' कार्यक्रम में पीएम ने युवाओ को संबोधित करते हुए कहा- 'यंग जेनरेशन से बात करने पर आप हमेशा कुछ सीखते हैं, इसलिए मैं हमेशा युवाओं से अधिक से अधिक मिलने की, बात करने की और उन्हें सुनने की कोशिश करता हूं। '

पीएम मोदी ने आगे कहा कि होली के एक दिन बाद नार्थ-ईस्ट चुनाव के परिणाम ने फिर से एक बार त्यौहार जैसा माहौल बना दिया। आप ये जरूर सोच रहे होंगे कि ये बात मैं यहां क्यों बोल रहा हूं? मैं बाकी राजनीतिक पार्टी की तरह इसे जीत-हार की तरह नहीं देख रहा हूं। बस ये बात जरूरी है कि पूर्वोत्तर की खुशी में पूरा देश शामिल हुआ।

ये पहली बार हुआ है कि देश के अन्य राज्यों में भी लोग सुबह उठकर टेलीविजन खोलकर पूर्वोत्तर का परिणाम जानना चाहते थे। ये एक बड़ा बदलाव है।

बता दें कि 'यूथ पावर ए विजन फॉर न्यू इंडिया' कार्यक्रम का आयोजन रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम के रजत जयंती समारोह को यादगार बनाने, शिकागो में विवेकानंद द्वारा दिए गए भाषण की 125वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने और साथ ही सिस्टर निवेदिता की 150वीं जयंती का जश्न मनाने के लिए किया गया है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत