लाइव न्यूज़ :

PM Modi Azamgarh: 'ना दूरी है ना खाई है, मोदी हमारा भाई है' आजमगढ़ में पीएम मोदी के लिए खुश हुई जनता

By धीरज मिश्रा | Updated: March 10, 2024 18:16 IST

PM Modi Azamgarh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने 34700 करोड़ रुपये की 782 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने इस दौरान एक सभा को संबोधित भी किया।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी आजमगढ़ के दौरे पर थेपीएम ने यहां पर 34700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कियापीएम को सुनने के लिए भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग भी पहुंचे थे

PM Modi Azamgarh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने 34700 करोड़ रुपये की 782 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने इस दौरान एक सभा को संबोधित भी किया। पीएम को सुनने के लिए भारी संख्या में आजमगढ़ की जनता पहुंची।

पीएम मोदी ने कहा कि जिस आजमगढ़ को देश के पिछड़े इलाकों में गिना जाता था, आज वही देश के लिए विकास का नया अध्याय लिख रहा है। मैं 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने के लिए तेज गति से दौड़ रहा हूं और देश का तेज गति से दौड़ा रहा हूं।

पीएम को सुनने के बाद मुस्लिम समुदायों में खुशी लहर देखने को मिली। आजमगढ़ के एक मुस्लिम निवासी ने कहा कि इस बार देशभर के मुसलमानों का नारा है। ना दूरी है, ना खाई है, मोदी हमारा भाई है। पीएम मोदी का वादा हमेशा खरा उतरा है और आगे भी रहेगा। गौर करने वाली बात यह है कि पीएम ने अपने भाषण के दौरान परिवारवाद पर जोरदार प्रहार किया। उन्होंने कहा कि आजकल इन लोगों ने मेरे ऊपर हमले तेज कर दिए हैं।

पूछते हैं कि मेरा परिवार कौन है। पीएम ने भोजपुरी में जनता से पूछा कि आप बताए कौन हैं मेरा परिवार। पीएम के इस सवाल पर जनता ने कहा कि मैं हूं मोदी का परिवार।

आजमगढ़ से भाजपा के दिनेश लाल यादव है सांसद

पीएम ने कहा कि पिछले चुनाव में आजमगढ़ की जनता ने भी दिखा दिया कि परिवार के लोग जहां अपना गढ़ समझते थे, वो भी ढह चुके हैं। मालूम हो कि इस लोकसभा सीट पर जब उपचुनाव हुए तो भाजपा ने अपना उम्मीदवार भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव को बनाया था। भाजपा की टिकट पर दिनेश चुनाव जीतने में सफल हुए थे। इस बार के लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी ने दिनेश लाल यादव को टिकट दिया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशआजमगढ़नरेंद्र मोदीमोदीमोदी भक्तमोदी सरकारलोकसभा चुनाव 2024लोकसभा संसद बिललोकसभा चुनावयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप