लाइव न्यूज़ :

PM Kisan Yojana: 31 दिसंबर तक ई-केवाईसी कर लें, नहीं तो आगामी किश्तों से वंचित रहना पड़ सकता है, जानें रजिस्ट्रेशन कैसे करें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 19, 2022 14:21 IST

PM Kisan Yojana: हर साल 6000 रुपये प्रदान किए जाएंगे। जिसका उपयोग सभी किसान अपनी खेती के लिए कर सकते हैं। इस योजना के तहत 12वीं किस्त अक्टूबर 2022 को जारी की गई।

Open in App
ठळक मुद्देहर साल 2000 रुपये की 3 किश्तों में दी जाती है। आप आसानी से अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकते हैं।10 करोड़ से अधिक किसानों को यह लाभ उपलब्ध कराया जा चुका है।

PM Kisan Yojana: भारत सरकार ने किसानों की मदद के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की है। 1 फरवरी 2019 को पूरे भारत में लॉन्च किया गया था। इस योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2022 निर्धारित की गई है। जिसके लिए केवल छोटे और सीमांत किसान ही आवेदन कर सकते हैं।

इस योजना के तहत आपको हर साल 6000 रुपये प्रदान किए जाएंगे। जिसका उपयोग सभी किसान अपनी खेती के लिए कर सकते हैं। इस योजना के तहत 12वीं किस्त अक्टूबर 2022 को जारी की गई। हर साल 2000 रुपये की 3 किश्तों में दी जाती है। जिसे आप आसानी से अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकते हैं।

अभी तक इस योजना के माध्यम से 10 करोड़ से अधिक किसानों को यह लाभ उपलब्ध कराया जा चुका है। यह योजना कृषि और किसान कल्याण विभाग के मंत्रालय के तहत आयोजित की जाती है। पीएम किसान केवाईसी अपडेट ईकेवाईसी पंजीकरण pmkisan.gov.in पर कर सकते हैं।

पीएम-किसान योजना के लाभार्थी किसानों को 31 दिसंबर तक अपना ई-केवाईसी सत्यापन कराना होगा। पीएम-किसान योजना के सभी लाभार्थी कृषकों के लिए 31 दिसंबर, 2022 तक ई-केवाईसी सत्यापन कराना अनिवार्य किया गया है ताकि उन्हें योजना के तहत सभी लाभ सुचारू रूप से मिल सके।

ई-केवाईसी सत्यापन न होने पर लाभार्थी किसानों को आगामी किश्तों से वंचित रहना पड़ सकता है। लाभार्थी किसानों को ई-मित्र केंद्र पर जाकर आधार कार्ड के द्वारा बायोमेट्रिक प्रणाली से ई-केवाईसी सत्यापन पूरा कराना होगा। सभी ई-मित्र केंद्र पर ई-केवाईसी के लिए शुल्क 15 रुपये प्रति लाभार्थी (कर सहित) निर्धारित किया गया है। किसानों को योजना में आगामी किस्त का लाभ ई-केवाईसी पूर्ण होने पर ही मिलेगा।

pmkisan.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

1ः पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं

2ः होम पेज पर ई-केवाईसी के लिए रजिस्टर करने के लिए केवाईसी पर क्लिक करें

3ः अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करें

4ः कैप्चा कोड डालें और फिर सर्च करें

5ः मोबाइल नंबर दर्ज करें जिसे आपने अपने आधार कार्ड के साथ पंजीकृत किया है

6ः फोन नंबर पर ओटीपी प्राप्त करने के लिए Get OTP पर क्लिक करके विवरण सबमिट करें

7ः जैसे ही आप ओटीपी प्राप्त करते हैं, उसे पृष्ठ पर दिए गए स्थान में दर्ज करें और एंटर पर क्लिक करें।

 

टॅग्स :PMOनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos