लाइव न्यूज़ :

PM Kisan Yojana: आज जारी होगी किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त, लाभार्थी लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

By अंजली चौहान | Updated: November 15, 2023 09:02 IST

पीएम किसान योजना के हिस्से के रूप में, पात्र किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये मिलते हैं, जो प्रति वर्ष 6,000 रुपये है। किसानों को हर साल तीन किस्तों- अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च में वित्तीय सहायता दी जाती है।

Open in App

PM Kisan Yojana: कई महीनों से इंतजार कर रहे किसानों का इंतजार आखिरकार अब खत्म हो गया है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर के अनुसार पीएम किसान योजना (पीएम किसान) की 15वीं किस्त 15 नवंबर, 2023 को सीधे पात्र किसानों के बैंक खातों में स्थानांतरित की जाएगी।

यह किस्त देश भर के 8 करोड़ से अधिक किसानों को बहुत जरूरी वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड की धरती से पीएम किसान योजना के तहत 15वीं किस्त जारी की जाएगी। 

पीएम-किसान योजना के हिस्से के रूप में, सभी भूमिधारक किसानों के परिवारों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये का वित्तीय लाभ प्रदान किया जाता है, जो 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में देय होता है।

पीएम किसान योजना में लाभार्थी सूची ऐसे चेक करें

1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर लॉग इन करें।

2- अब होम पेज पर दाईं ओर 'नो योर स्टेटस' टैब पर क्लिक करें।

3- इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा और कैप्चा कोड भरना होगा, और 'डेटा प्राप्त करें' विकल्प का चयन करना होगा।

4- फिर, आपकी लाभार्थी स्थिति स्क्रीन पर आ जाएगी।

लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे जांचें

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाएं'लाभार्थी सूची' टैब पर क्लिक करें।

- ड्रॉप-डाउन से विवरण चुनें जैसे राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव चुनें।

- 'रिपोर्ट प्राप्त करें' टैब पर क्लिक करें।

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने 27 जुलाई को करीब 8.5 करोड़ पात्र किसानों के लिए 17,000 करोड़ रुपये की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम-किसान) की 14वीं किस्त जारी की थी। इसके अलावा, पीएम कियान योजना की 14वीं किस्त फरवरी 2023 में जारी 13वीं किस्त के बाद जुलाई में जारी की गई थी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतFarmers
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह