लाइव न्यूज़ :

पीएम ने रायपुर में 7,600 करोड़ रुपए की 8 परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास किया; अंतागढ़ से रायपुर के लिए एक नई ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

By भाषा | Updated: July 7, 2023 11:58 IST

शहर में बीती रात से तेज बारिश हो रही है। बारिश में ही साइंस कॉलेज मैदान में कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह शामिल हुए। 

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने अंतागढ़ (कांकेर जिला) से रायपुर के लिए एक नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाईबारिश के कारण साइंस कॉलेज मैदान में कार्यक्रम का आयोजन हुआ

रायपुरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। यहां से वह यूपी के गोरखपुर और वाराणसी जाएंगे। पीएम मोदी ने शुक्रवार को रायपुर में लगभग 7,600 करोड़ रुपए की लागत वाली 8 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के 33 किलोमीटर लंबे रायपुर-कोडेबोड़ खंड के चार लेन और एनएच-130 के 53 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले बिलासपुर-पथरापाली खंड का लोकार्पण किया।

प्रधानमंत्री ने रायपुर-विशाखापत्तनम आर्थिेक गलियारे के अंतर्गत छह लेन वाले झांकी-सरगी खंड (43 किलोमीटर), सरगी-बासनवाही (57 किलोमीटर) और बसनवाही-मारंगपुरी खंड (25 किलोमीटर) का भी शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने 750 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हुई 103 किलोमीटर लंबी रायपुर-खरियार रोड रेल लाइन का दोहरीकरण के बाद और केवटी-अंतागढ़ को जोड़ने वाली 17 किलोमीटर लंबी नयी रेलवे लाइन का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कोरबा में 136 करोड़ रुपये की लागत से बने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के एक एपलीजी बॉटलिंग प्लांट का लोकार्पण किया।

पीएम मोदी ने अंतागढ़ (कांकेर जिला) से रायपुर के लिए एक नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाई

पीएम मोदी ने अंतागढ़ (कांकेर जिला) से रायपुर के लिए एक नई ट्रेन को हरी झंडी भी दिखाई। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री विशेष विमान से सुबह लगभग साढ़े दस बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचे, जहां पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। भाजपा नेताओं के मुताबिक, विमानतल पर स्वागत के बाद प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर में सवार होकर साइंस कॉलेज मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए।

बारिश में ही साइंस कॉलेज मैदान में कार्यक्रम का आयोजन हुआ

शहर में बीती रात से तेज बारिश हो रही है। बारिश में ही साइंस कॉलेज मैदान में कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह शामिल हुए। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़नरेंद्र मोदीनितिन गडकरीरायचूर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम