लाइव न्यूज़ :

पीएम ने सुनाया किस्सा, आखिर क्यों मोदी-मोदी चिल्ला रही थी बंगाल की महिला

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 26, 2019 20:26 IST

पीएम मोदी ने कहा, ''मैंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा था, जिसमें बंगाल की एक महिला मोदी-मोदी कहते जा रही थी। जब उससे इसका कारण पूछा गया तो वह बोली, मैं गुजरात गई हूं और...''

Open in App
ठळक मुद्देअहमदाबाद में जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सुनाया एक दिलचस्प किस्सापीएम मोजी पश्चिम बंगाल की एक महिला का किस्सा सुनाया और सूरत अग्निकांड को लेकर दुख भी प्रकट किया।

रविवार (26 मई) को अपने गृह राज्य गुजरात पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में जनता को संबोधित करते हुए एक दिलचस्प किस्सा सुनाया। किस्सा पश्चिम बंगाल को लेकर था, जहां पीएम मोदी और सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच तनातनी चरम पर देखी जाती है। 

पीएम मोदी ने कहा, ''मैंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा था, जिसमें बंगाल की एक महिला मोदी-मोदी कहते जा रही थी। जब उससे इसका कारण पूछा गया तो वह बोली, मैं गुजरात गई हूं और वहां विकास देखा है, मैं वैसा ही विकास बंगाल में चाहती हूं'' लेकिन जब उस महिला से पूछा गया कि उसने किसको वोट दिया है। इस पर उसने कुछ नहीं कहा।''

पीएम मोदी ने कहा, ''इस चुनाव में छह चरणों के मतदान के बाद मैंने कहा था कि हम 300 से ज्यादा सीटें लाएंगे, इस पर बहुत से पंडित फेल हो गए। बहुत से लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया। पूरे चुनाव के दौरान यह देखा गया कि लोग सरकार को मजबूत बनाने के लिए मतदान कर रहे थे।''

पीएम मोदी ने सभा की शुरुआत में सूरत अग्निकांड को लेकर दुख जताया। उन्होंने कहा, ''कल मैं धर्मसंकट में था कि कार्यक्रम में पहुंचूं या नहीं। एक तरफ कार्यकर्ता थे तो दूसरी करफ करुणा। जिन परिवारों ने अपने बच्चों को खोया, उनका भविष्य खो दिया। मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान उन बच्चों के परिवारों को शक्ति प्रदान करें।''

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भविष्य में इस तरह के हादसों से निपटने के लिए गुजरात सरकार आपदा प्रबंधन को और मजबूत बनाने का काम कर रही है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रीय रक्षा अकादमीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस