लाइव न्यूज़ :

पीएम केयर्स में पांच दिन में आ गए थे 3,076 करोड़ रुपये, चिदंबरम ने कहा- इन दयालु दाताओं के नाम क्यों नहीं बताती सरकार

By विनीत कुमार | Updated: September 2, 2020 12:42 IST

सरकार की ओर से सार्वजनिक किए गए एक ऑडिट स्टेटमेंट में बताया गया है कि पीएम केयर्स फंड में केवल पांच दिन में ही 3076 करोड़ रुपये आ गए थे। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने अब इसे लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम केयर्स फंड को लेकर पी चिदंबरम ने एक बार फिर साधा केंद्र सरकार पर निशानाचिदंबरम ने पांच दिन में पीएम केयर्स में 3,076 करोड़ रुपये आने पर सरकार से दान देने वाले लोगों के नाम बताने को कहा

कोरोना संकट से निपटने के लिए बनाए गए पीएम केयर्स फंड में केवल पांच दिन में ही 3076 करोड़ रुपये आ गए थे। सरकार की ओर से सार्वजनिक किए गए एक ऑडिट स्टेटमेंट में ये बात कही गई है।

हालांकि, पी चिदंबरम ने दान देने वालों के नाम जाहिर नहीं किए जाने पर अब सवाल खड़े किए हैं। वित्तीय वर्ष 2020 के इस स्टेटमेंट में 27 मार्च से 31 मार्च तक आई राशि का ही रिकॉर्ड दर्ज है। दरअसल, इसी समय पीएम केयर्स फंड की घोषणा की गई थी।

इसके अनुसार 3076 करोड़ रुपये में से ₹ 3,075.85 करोड़ रुपये स्वैच्छिक तौर पर जमा कराने से आए हैं। वहीं, 39.67 लाख रुपये विदेशी दान है। स्टेटमेंट कहा गया है कि पीएम केयर्स में शुरूआती राशि 2.25 लाख रुपये थी और फंड को करीब 35 लाख रुपये का ब्याज भी मिला है।

ऑडिट स्टेटमेंट को पीएम केयर्स फंड की वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है। हालांकि, इसमें घरेलू या विदेश दानकर्ताओं की जानकारी नहीं दी गई है। इसे ही लेकर पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने सरकार पर निशाना साधा है।

पी चिदंबरम ने ट्वीट कर पूछा, 'दान पाने वाला ज्ञात है। दान पाने वाले के ट्रस्टी ज्ञात है। तो ट्रस्टी,दानदाताओं के नाम उजागर करने से क्यों डर रहे हैं?' चिदंबरम ने इसके बाद एक और ट्वीट किया और पूछा- 'इन दयालु दाताओं के नाम प्रकट नहीं किए जाएंगे। क्यों? प्रत्येक अन्य एनजीओ या ट्रस्ट एक सीमा से अधिक राशि दान करने वाले दानकर्ताओं के नाम प्रकट करने के लिए बाध्य है। इस दायित्व से PM CARES FUND को छूट क्यों है?'

बता दें कि पीएम केयर्स फंड को लेकर कई बार पूर्व में विपक्ष की ओर से सवाल उठाए जाते रहे हैं। इससे पहले भी चिदंबरम ऐसे आरोप लगा चुके हैं कि केंद्र सरकार केंद्र की भाजपा सरकार ‘पीएम केयर्स’ कोष को किसी भी तरह की छानबीन से बचाना चाहती है।

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने कोविड-19 महामारी जैसी आपात स्थिति से निबटने और प्रभावित लोगों को राहत उपलब्ध कराने के इरादे से 28 मार्च को प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं राहत (पीएम केयर्स) कोष की स्थापना की थी। प्रधानमंत्री इस पीएम केयर्स फंड के पदेन अध्यक्ष हैं और रक्षामंत्री, गृहमंत्री और वित्तमंत्री पदेन न्यासी हैं।

टॅग्स :पी चिदंबरमपीएम केयर्स फंडनरेंद्र मोदीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया