लाइव न्यूज़ :

PM Cares Fund:पिडिलाइट ने 25 करोड़, लैंक्सेस ने दो करोड़ और शार्प ने दिया पांच लाख रुपये का दान

By भाषा | Updated: April 13, 2020 18:18 IST

लैंक्सेस इंडिया ने महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में भी अपनी साइट्स के आस-पास की जगहों पर फेस मास्क, डिसइंफेक्टैन्ट्स, हैण्ड सैनिटाइजर्स, लिक्विड सोप, किराना, आदि जैसी सामग्री के दान के लिये अतिरिक्त 30 लाख (3 मिलियन) रुपए देने की भी घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देस्थानीय जरूरतों के मुताबिक इस सामग्री की खरीदारी हर जगह स्थानीय आधार पर की जाएगी।कंपनी ने हरियाणा और पंचकुला के सरकारी अस्पतालों में 24 एयर प्यूरीफायर दिए हैं।

मुंबई/नई दिल्लीः फेविकोल ब्रांड एधेसिव उत्पादों का कारोबार करने वाली पिडिलाइट इंडस्ट्रीज कोरोना वायरस संकट के राहत उपायों के लिए 25 करोड़ रुपये का योगदान करने की घोषणा की है।

कंपनी ने सोमवार को कहा कि यह दान वह केंद्र और राज्य के विभिन्न आपदा राहत कोषों में दान करेगी। कंपनी के प्रबंध निदेशक भरत पुरी ने कहा, ‘‘इस महामारी से निपटने के लिए हम अपनी सरकार के प्रयासों ओर देश के लोगों के साथ खड़े हैं।’’

इसी बीच दिल्ली से जारी समाचार के मुताबिक उपभोक्ता उत्पाद बनाने वाली जापानी कंपनी शार्प ने आकस्मिक स्थितियों के लिए प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष (पीएम-केयर्स) में पांच लाख रुपये दान करने की घोषणा की। पीएम-केयर्स कोष का गठन कोरोना वायरस जैसी आपदाओं से निपटने में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए किया गया है।

इसके अलावा कंपनी ने हरियाणा और पंचकुला के सरकारी अस्पतालों में 24 एयर प्यूरीफायर दिए हैं। इस मौके पर कंपनी के भारतीय परिचालन के प्रबंध निदेशक शिंजी मिनाटोगावा ने कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के आह्वान पर वह यह मदद भेज रही है। भारत में वर्तमान समय में जारी कोरोनावायरस महामारी से लड़ने में मदद के लिए, स्पेशियल्टी केमिकल्स कंपनी लैंक्सेस ने अपनी सीएसआर पहल के हिस्से के तौर पर प्राइम मिनिस्टर्स सिटिजन असिस्टेन्स एंड रिलीफ इन इमरजेंसी सिचुएशंस फंड (पीएम केयर्स फंड) को 2 करोड़ का दान दिया है।

कंपनी ने कोरोनावायरस के फैलाव के विरुद्ध लड़ाई में सहयोग के लिये बहुमुखी दृष्टिकोण अपनाया है। इस व्यापक सहयोग में पीएम केयर्स फंड को वित्तीय सहयोग के अलावा उत्पाद (रिलाई प्लस ऑन टीएम विरकॉन टीएम) दान करना और अनिवार्य आपूर्तियों का दान शामिल है।

लैंक्सेस इंडिया ने महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में भी अपनी साइट्स के आस-पास की जगहों पर फेस मास्क, डिसइंफेक्टैन्ट्स, हैण्ड सैनिटाइजर्स, लिक्विड सोप, किराना, आदि जैसी सामग्री के दान के लिये अतिरिक्त 30 लाख (3 मिलियन) रुपए देने की भी घोषणा की है। स्थानीय जरूरतों के मुताबिक इस सामग्री की खरीदारी हर जगह स्थानीय आधार पर की जाएगी और इसे संबद्ध नगर पालिकाओं तथा सरकारी एजेंसियों को सौंपा जाएगा।

 

टॅग्स :पीएम केयर्स फंडनरेंद्र मोदीकोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता