लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में देश का पहला शहरी वन्यजीव गलियारा बनाने की योजना

By भाषा | Updated: June 29, 2021 19:16 IST

Open in App

(गौरव सैनी)

नयी दिल्ली, 29 जून दिल्ली और हरियाणा के वन विभाग असोला भट्टी वन्यजीव अभयारण्य के पास एक व्यस्त मार्ग पर वन्यजीव गलियारा बनाने की अंतरराज्यीय योजना पर काम कर रहे हैं ताकि तेंदुओं और अन्य पशुओं को आवाजाही का सुरक्षित रास्ता मिल सके।

एक अधिकारी ने कहा कि देश में किसी शहरी क्षेत्र में वन्यजीव प्रबंधन के लिए यह ऐसा पहला गलियारा होगा। दक्षिण दिल्ली के अरावली पर्वतीय क्षेत्र और हरियाणा के फरीदाबाद तथा गुरुग्राम जिलों के उत्तरी हिस्सों में 32.71 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में वन्यजीव अभयारण्य फैला हुआ है।

यह उत्तरी अरावली तेंदुआ अभयारण्य गलियारे का हिस्सा है जो राजस्थान में सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान से दिल्ली रिज तक फैला है।

दिल्ली के उप वन्य संरक्षक (दक्षिण संभाग) अमित आनंद के अनुसार असोला भट्टी में तेंदुओं को समृद्ध पर्यावास प्रदान करने के लिए प्रयासरत दिल्ली का वन विभाग वन्यजीव अभयारण्य के आसपास व्यस्त मार्गों पर अंडरपास बनाने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) की विशेषज्ञता का लाभ उठाना चाह रहा है।

सोमवार को फरीदाबाद के पाली रोड पर एक वाहन की टक्कर लगने से दो वर्षीय मादा तेंदुए की मौत हो गयी थी। एक साल में ऐसी यह दूसरी घटना है। पिछले साल अक्टूबर में गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर मंगर गांव के पास एक सड़क हादसे में एक तेंदुए की मौत हो गयी थी। फरीदाबाद के संभागीय वन अधिकारी राजकुमार यादव ने यह जानकारी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू