लाइव न्यूज़ :

'देपसांग और डेमचोक को छोड़कर सभी जगह सही स्थिति', सीडीएस जनरल चौहान बोले- सेना के लिए एक अलग तरह की चुनौती सामने है

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 30, 2023 11:26 IST

सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने चीन के साथ जारी तनाव और सीमा पर चीन द्वारा की जारी घुसपैठ की खबरों पर कहा कि देपसांग और डेमचोक को छोड़कर सभी जगह सही स्थिति है। इसे लेकर बातचीत जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देसीमा पर चीन से जारी गतिविधियों पर सीडीएस का बयानघुसपैठ की खबरों पर भी स्पष्ट जवाब दियाअनिल चौहान ने मणिपुर में जारी हिंसा के बारे में भी बात की

नई दिल्ली: चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान मंगलवार, 30 मई को महाराष्ट्र के पुणे में चल रही नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) की पासिंग आउट परेड में शामिल हुए। इस दौरान सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने चीन के साथ जारी तनाव और सीमा पर चीन द्वारा की जारी घुसपैठ की खबरों पर भी स्पष्ट जवाब दिया।

उन्होंने कहा, "चीन की सेना की तैनाती उत्तरी सीमा पर बढ़ नहीं रही, वह उतनी है जितनी 2020 में थी। भारतीय सेना हर संभव प्रयास कर रही है कि स्थिति न बिगड़े। हमें अपने दावे की वैधता बनाए रखनी होगी। सीमा विवाद को सुलझाना अलग मुद्दा है, जिन इलाकों में हम 2020 से पहले पेट्रोलिंग करते थे, जिनपर हमारा दावा है, वहां यथास्थिति बनानी होगी। दो जगह स्थिती अभी भी वैसी ही है, जैसी थी। देपसांग और डेमचोक को छोड़कर सभी जगह सही स्थिति है। इसे लेकर बातचीत जारी है।"

देश और भारतीय सीमा पर सेना को मिल रही चुनौती के बारे में  सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने कहा, "यूरोप में युद्ध, हमारी उत्तरी सीमाओं पर पीएलए की निरंतर तैनाती और हमारे निकट पड़ोस में राजनीतिक एवं आर्थिक उथल-पुथल ये सभी भारतीय सेना के लिए एक अलग तरह की चुनौती सामने खड़ी कर रहे हैं। सशस्त्र बल नियंत्रण रेखा पर शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सेना की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए हम अपने देश ही नहीं, बल्कि पड़ोस में भी शांति और स्थिरता बनाए रखने  के लिए सक्रिय रहें।"

सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने मणिपुर में जारी हिंसा के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि मणिपुर में हो रही हिंसा का आंतकवादियों से कोई लेना देना नहीं है। सीडीएस जनरल चौहान ने कहा, "वह मुख्य रूप से दो जातियों के बीच की लड़ाई है। हम राज्य सरकार की मदद कर रहे हैं। हमने बड़ी संख्या में लोगों की जान बचाई है। हालांकि, मणिपुर में चुनौतियां खत्म नहीं हुई हैं और इसमें कुछ समय लगेगा।"

टॅग्स :भारतीय सेनाचीनLine of Actual Controlलद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल