लाइव न्यूज़ :

पीयूष पांडे का ब्लॉग: भैंसों को स्टाइलिश बनाने का ब्यूटी पार्लर

By पीयूष पाण्डेय | Updated: January 2, 2021 13:06 IST

भारत में बूढ़े को जवान और नाटे को लंबा बनाने के विज्ञापन आम हैं. मजे की बात यह है कि ऐसे विज्ञापन कर अपनी दुकान चलाने वाले लाखों लोगों की दुकान बरसों बरस से चल भी रही हैं. अमीर-गरीब अपनी-अपनी हैसियत के मुताबिक खुद को ठगने वाला ठग खोज लेते हैं.

Open in App

अखिल भारतीय भैंस समाज के लिए गर्व की बात है कि उनकी खूबसूरती का ध्यान रखने की आखिरकार किसी ने तो चिंता की. कोरोना काल के बीच आर्थिक मंदी के दौर में देश के ब्यूटी पार्लरों के लाखों कर्मचारी मक्खी मारने के कार्य को कौशल विकास समझ रहे हैं, लेकिन इसी वक्त कोल्हापुर में भैंसों के लिए ब्यूटी पार्लर खुला है.

इस ब्यूटी पार्लर में भैंसों को सजाने-संवारने के साथ शॉवर बाथ और उनकी पूंछों के स्टाइलिश बाल काटने की व्यवस्था की गई है. इंसानों को कोरोना होता है लेकिन भैंसों को कोरोना होने का अभी तक कोई समाचार नहींमिला है.

कोल्हापुर भैंस ब्यूटी पार्लर वाले भाइयों से मेरी गुजारिश है कि वो अपना ब्यूटी पार्लर रजिस्टर्ड करा लें और समाचार पत्नों में बड़े-बड़े विज्ञापन प्रकाशित करा दें कि हमारी कोई ब्रांच नहीं है.

क्योंकि जिस तरह आगरा में इतने पंछी पेठे वाले हैं कि सैलानियों के लिए असली पंछी पेठे वाले को खोजना कोयले की खदान से हीरे चुनना जैसा मुश्किल होता है, उसी तरह कोल्हापुर के असली भैंस ब्यूटी पार्लर की इतनी शाखाएं खुल जाएंगी कि असली ब्यूटी पार्लर को लोग नकली समझेंगे.

यह बहुत अच्छी बात है कि भैंस समाज अभी फेसबुक-ट्विटर जैसे मंचों पर सक्रिय नहीं है, वर्ना कोल्हापुर की सजी-संवरी, स्टाइलिश भैंसें अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालतीं और उनकी तस्वीरों को सैकड़ों लाइक्स मिलते देख देश के कई दूसरे हिस्सों की भैंसें अपने लिए ब्यूटी पार्लर की मांग करते हुए सड़क जाम कर देतीं. आखिरकार मांगें मनवाने के लिए रोड ब्लॉक करना हिंदुस्तान में हिट फॉर्मूला है.

वैसे, मेरी चिंता यह है कि कोल्हापुर या कहीं दूसरा भैंस ब्यूटी पार्लर भैंस को फेशियल कर गाय बनाने का दावा न कर दे.

भारत में बूढ़े को जवान और नाटे को लंबा बनाने के विज्ञापन आम हैं. मजे की बात यह है कि ऐसे विज्ञापन कर अपनी दुकान चलाने वाले लाखों लोगों की दुकान बरसों बरस से चल भी रही हैं. अमीर-गरीब अपनी-अपनी हैसियत के मुताबिक खुद को ठगने वाला ठग खोज लेते हैं.

मुश्किल यह है कि बेईमान को ईमानदार बनाने का विज्ञापन कहीं नहीं दिखता. कहीं ऐसी मशीन का आविष्कार नहीं होता, जिसमें घोटालेबाज नेताओं को डालकर दो मिनट में ईमानदार कार्यकर्ता बनाया जाता. 

बहरहाल, कोरोना ने इंसानी ब्यूटी पार्लर का धंधा ठप कर दिया है. पहले इंसान चेहरे पर चेहरा लगाए घूमता था लेकिन उन चेहरों को चमकाने के लिए ब्यूटी पार्लर जाना पड़ता था. अब हर बंदा मास्क लगाए घूम रहा है.

टॅग्स :भारतकोल्हापुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप