लाइव न्यूज़ :

बिहार: फुलवारी शरीफ के एएसपी मनीष कुमार पर सिपाहियों ने लगाया गंभीर आरोप, वर्दी में कांस्टेबलों से मालिश करवाने का क्लिप हुआ वायरल

By आजाद खान | Updated: February 13, 2023 09:31 IST

जारी वीडियो में यह देखा गया है कि फुलवारी शरीफ के एएसपी मनीष कुमार कथित तौर पर सिपाहियों से मालिश करवा रहे है। यही नहीं उन पर सिपाहियों से कपड़े भी घुलवाने का आरोप लगा है।

Open in App
ठळक मुद्देफुलवारी शरीफ के एएसपी मनीष कुमार पर कांस्टेबलों ने गंभीर आरोप लगाए है। एएसपी पर सिपाहियों से मालिश और उनसे कपड़े धुलवाने का आरोप लगा है।मनीष कुमार द्वारा कथित तौर पर सिपाहियों से मालिश करवाने का एक वीडियो भी सामने आया है।

पटना: सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें कथित तौर पर फुलवारी शरीफ के एएसपी मनीष कुमार को सिपाहियों द्वारा मालिश करवाते हुए देखे जा रहे है। आरोप है कि एएसपी मनीष कुमार महिला और पुरुष सिपाहियों से पैर हाथ दबवाते है और उनसे कपड़े भी धुलवाते है। यही नहीं उनकी बात न सुनने पर पीड़ित सिपाहियों के साथ मारपीट भी की जाती है, यह भी आरोप उन पर लगे है। 

हालांकि अपने पर लगाए गए सभी आरोपों से एएसपी मनीष कुमार ने इंकार किया है और इन आरोपों को झूठा और निराधार बताया है। वहीं अगर पटना एसएसपी की माने तो मामले की जानकारी मिलते ही जांच के आदेश दे दिए गए है और इस सिलसिले में प्रारंभिक जांच रिपोर्ट बिहार पुलिस मुख्यालय को भेज भी दी गई है। 

वीडियो में क्या दिखा

वायरल इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि कथित तौर पर फुलवारी शरीफ के एएसपी मनीष कुमार लेटे हुए और कुछ सिपाहियों द्वारा उनकी मालिश की जा रही है। इस छोटे से वीडियो में यह देखा गया है कि एएसपी मनीष कुमार पीठ के बल लेटे हुए है और उसकी तीन लोगों द्वारा मालिश हो रही है। वीडियो में एक सिपाही को पुलिस वर्दी में एएसपी मनीष कुमार के पैर को दबाते हुए देखा गया है जबकि दो और लोग भी उनके पैर और बदन को दबा रहे है। 

वहीं वीडियो के दूसरे हिस्से में यह देखा गया है कि एएसपी मनीष कुमार सीधे लेटे हुए है और एक शख्स उनका एक हाथ दबा रहा है तो वहीं एक और शख्स को देखा गया है जो एएसपी का दूसरा हाथ दबा रहा है। वीडियो में एक पुलिस वाले को वर्दी में एएसपी के पैर को दबाते हुए देखा गया है। 

सिपाहियों ने लगाया यह आरोप, जांच के दिए गए आदेश

आपको बता दें कि एएसपी मनीष कुमार के खिलाफ करीब 10 सिपाहियों ने पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों को पत्र लिखा है और अपनी शिकायत दर्ज की है। सिपाहियों ने आरोप लगाया है कि एएसपी मनीष कुमार हमसे पैर और हाथ दबवाते है। यही नहीं वे हमसे कपड़े भी धुलवाते है और शरीर की मालिश भी करवाते है। 

एएसपी मनीष कुमार पर यह भी आरोप है कि सिपाहियों द्वारा उनकी बात नहीं मानने पर उनके साथ मारपीट भी की जाती है। यही नहीं उनके ऑर्डर नहीं मानने पर सस्पेंड करने की भी धमकी दी जाती है। गौरतलब है कि मामले की एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने पुष्टि भी की है। मामले में एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों को छह पुरुष और चार महिला सिपाहियों से शिकायत मिली है।  

टॅग्स :बिहारबिहार समाचारवायरल वीडियोASP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील