लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल से कैदियों की फोटो हुई वायरल, जेल अधीक्षक ने पुलिस में दर्ज कराया मामला

By आजाद खान | Updated: June 2, 2023 15:35 IST

आरोप है कि जेल में सीसीटीवी कैमरे लगाने वाले एक तकनीकी कार्मिक ने यह फोटो खींचें थे और उसे जेल में बंद एक कैदी के रिश्तेदार को भेज दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल के कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। फोटो में जेल के अंदर की तस्वीरें दिखाई दे रही है जिसमें कैदी नजर आ रहे है। ऐसे में घटना के सामने आने के बाद पुलिस से इसकी शिकायत भी की गई है।

जयपुर:  राजस्थान के अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल से बंदी का फोटो वायरल होने का एक मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस से भी शिकायत की गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यहां के जेल में आइफोन ले जाने और वहां के कैदियों की फोटो खींचने और इसके अलावा जेल में बंद कैदी के भाई के पास फोटो भेजने के भी आरोप लगे है। 

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि यहां के जेल में बंद विचाराधीन कैदी और जगजीत सिंह के पास भी मोबाइल मिला है। वहीं कुछ और रिपोर्ट की अगर माने तो जेल में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम चल रहा है। ऐसे में इस कारनामे के पीछे सीसीटीवी कैमरे लगाने वाले तकनीकी कर्मचारी पर भी शक किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

क्या है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उच्‍च सुरक्षा कारागृह अजमेर के अधीक्षक के तरफ से सिविल लाइन थाना पुलिस में मामला दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि जेल में 319 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे और इसका काम जेल में चल भी रहा है। इस दौरान आरोप है कि सीसीटीवी कैमरे लगाने वाले तकनीकी कर्मचारी अनिल कुमार ने अपने साथ गुरुवार को  जेल में फोन ले गया और वहां कैदियों की फोटो ली थी। 

आरोप यह भी है कि अनिल ने जेल में बंद कैदियों की फोटो ली थी। यही नहीं उस पर यह भी आरोप है कि वह विचाराधीन कैदी जगजीत सिंह के फी फोटो लिए थे और उसे जगजीत सिंह के ममेरे भाई निखिल सिंह को वॉट्सएप पर भेजा था। 

पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत

बता दें कि बंदियों के परिजनों से संपर्क करने और उनके अवैध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में पुलिस में उसकी शिकायत की गई है और कार्य कारागार अधिनियम (राजस्थान संशोधन) अधिनियम 2015 की धारा 42 के तहत मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस में तकनीकी कार्मिक अनिल कुमार तथा विचाराधीन बन्दी रघुवीर सिंह पुत्र विजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।  

टॅग्स :राजस्थानजेलAjmerPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप